देश

यात्री गण कृप्या ध्यान दें! रेलवे स्टेशन पर अब इस अनाउंसमेंट के साथ-साथ सुनाई देगी ‘लंगूर की आवाज’

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा के रेलवे स्टेशनों पर बंदरों का आतंक खत्म करने के लिए अब रेलवे ने स्टेशनों पर लंगूरों की तस्वीरें लगाई हैं. रेलवे का कहना है कि अन्य कई जिलों में यह प्रयोग सफल रहा है और उम्मीद है इससे राहत मिलेगी.

आगरा (Agra) में बंदरों का आतंक कोई नया नहीं है. पर्यटन स्थलों, पुराने शहरी क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों पर बंदर लोगों को परेशान करते है. रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के खाने-पीने का सामान छीनने के लिए कई बार बंदर उन्हें काट लेते हैं और उनसे बचकर भागने के दौरान यात्री चोटिल भी हो जाते हैं. बुधवार को आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर गश्त कर रहे आरपीएफ के जवान पर बंदरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया था.

उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बंदरों से बचाव के लिए वन विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर काम किया जाता है. अभी आगरा के रेलवे स्टेशनों पर बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए लंगूर की तस्वीरें और उनके आकर के कटआउट लगाए गए हैं. कई जगहों पर इस प्रयोग का असर अच्छा रहा है और उम्मीद है आगरा में भी बंदरों को भगाने में यह तकनीक कामयाब होगी.

बता दें कि रेलवे पूर्व में कांट्रेक्ट पर लंगूरों को नौकरी पर रख चुका है, लेकिन पशुप्रेमी संस्थाओं के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने लंगूरों को हटा दिया था. आगरा पुलिस ने भी एसएसपी कार्यालय और पुलिस लाइन में लंगूर रखे थे, लेकिन उन्हें भी इन्हें हटाना पड़ा था. वर्तमान में आगरा में तमाम प्राइवेट संस्थान, स्कूल, बैंक और होटलों में लंगूरों को हायर किया जाता है.

ये भी पढ़ें: ताजमहल से बंदरों का आतंक होगा खत्म, नसबंदी के लिए 4 करोड़ का टेंडर पास

आगरा (Agra) में बंदरों से निजात पाने के लिए टोरेंट पावर ने अपने कार्यालयों पर बंदरों को भगाने के लिए लंगूरों के कटआउट लगाए थे. अभी आगरा नगर निगम अभियान चला कर बंदरों को पकड़ कर उनकी नसबंदी कर उन्हें जंगलों में छोड़ रहा है.

ये भी देखें-

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago