उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार
सेवा भाव हो तो व्यक्ति समाज की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर समाधान के लिए संघर्ष करता है. उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले उमेश कुमार ने वह जज्बा दिखाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है. खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार 22 कन्याओं का सामूहिक विवाह करा रहे हैं. खास बात यह है कि इन कन्याओं में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही शामिल हैं. सामूहिक विवाह के इस कार्यक्रम का आयोजन आगामी 28 जनवरी को होगा.
उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार के इस फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ऐतिहासिक बता रहे हैं और वह लोगों के बीच एक मसीहा बनकर उभरे हैं. उमेश कुमार ने 22 को सामूहिक विवाह करने का फैसला किया है. ये सामूहिक विवाह 28 जनवरी को हरिद्वार के खानपुर में होगा.
शादी का यह कार्यक्रम उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर स्थित चंदन पैलेस में होगा. खास बात यह है कि विवाह के इस कार्यक्रम में अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी होगी. इस कार्यक्रम में करिश्मा की शादी प्रशांत, अजिता की शादी अजेश, निखिल की शादी स्वाति, आशु की शादी प्रियंका, अंकित की शादी स्वाति, अंकुश की शादी स्वाति और राहुल की शादी कोमल से होगी. इनके अलावा प्रीति की शादी अर्जुन से, मानिका की शादी सुरेंदर के साथ, शिवानी की शादी आकाश के साथ, सोनिया की शादी अविलाश के साथ, काजल की शादी के साथ, हुस्न जहां का निकाह सुलेमान के साथ, फरमानी का निकाह अफज़ाल के साथ, राखी की शादी शभूम के साथ, शालू की शादी गगन के साथ, नूरजहां का निकाह परवेज के साथ, भूरिया की शादी अंकित के साथ, अंजुम का निकाह उस्मान, आयशा का निकाह शाहवेज़ और फरज़ाना का निकाह अमजद के साथ होगी.
साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खानपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 44 वर्षीय उमेश कुमार ने जीत हासिल की है. चुनाव आयोग में दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनका पेशा कृषि और मीडिया सलाहकार है. उमेश कुमार ग्रेजुएट हैं और करीब 9 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…