देश

लाइसेंस के बिना कुत्ते पाल रहे थे IAS-PCS अधिकारी, लखनऊ नगर निगम ने वसूला भारी भरकम जुर्माना

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  IAS-PCS अधिकारियों के घर में बिना लाइसेंस के कुत्ते पले मिले तो नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना ठोक दिया. नगर निगम द्वारा लाइसेंस के बिना कुत्‍ते पालने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. कल से शुरू किए गए तीन दिवसीय अभियान के पहले ही दिन निगम ने 11 कुत्ते पकड़े और 55 हजार का जुर्माना भी वसूला. हालांकि कुछ जगहों पर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को विवाद का सामना भी करना पड़ा.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में पालतू कुत्तों के काटने की खबरें लगातार सामने आ रही है. इसे देखते हुए शासन की ओर से कुत्‍ते पालने पर कुछ दिशा-निर्देश निर्धारित की गई हैं, वहीं राज्य में पालतू कुत्‍तों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन जब लखनऊ नगर निगम ने बिना लाइसेंस वाले कुत्‍तों की चेकिंग शुरू की तो पता चला कि पॉश इलाकों में रहने वाले उच्च पदों पर IAS, PCS अफसरों के यहां ही बिना लाइसेंस के कुत्‍ते पल रहे हैं. पशु कल्‍याण अधिकारी डॉक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि 11 घरों में बिना लाइसेंस के पालतू कुत्‍ते मिले हैं. पालतू कुत्‍ते की लाइसेंस चेकिंग अभियान 24 जून तक चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के कु्त्ते पालने वालों पर 5-5 हजार का जुर्माना लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: उत्तर प्रदेश में बड़ा फेर-बदल, 11 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, अयोध्या-गाजियाबाद समेत कई जिलों के कप्तान बदले

उन्होंने बताया कि डॉग बाइट महानगरों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है. इस समस्या से निपटने के लिए पालतू कुत्तों में माइक्रो चीप लगाने की दिशा में योजना बन रही है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने एक अभियान चलाया है, जिसमें घरों में जाकर कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि कुत्‍तों की लाइसेंस चेकिंग का यह अभियान अपर नगर आयुक्‍त के निर्देश पर पशु कल्‍याण अधिकारी ने चलाया है, इसमें गोमतीनगर, बटलर पैलेस, गोखले मार्ग, महाराणा प्रताप मार्ग, डालीबाग कॉलोनी, पार्क रोड, हजरतगंज के अलावा गोमतीनगर के विपुल खंड, विशाल खंड, पत्रकारपुरम चौराहे इलाके में अभियान चलाया गया है. बताया गया है कि जब अधिकारियों के घरों में बिना लाइसेंस वाले कुत्‍ते पाए गए तो अधिकारियों और उनके परिवार ने टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन दबाव काम नहीं आया और उन्‍हें जुर्माने की रकम देनी पड़ी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

23 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

32 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

34 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago