वैगनर ग्रुप
Russia Wagner Group Revolts: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ देश में बगावत शुरू हो गई है. वैगनर ग्रुप ने देश के कई शहरों में प्रदर्शन किया है. वहीं, शनिवार को अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि वैगनर समूह का “सशस्त्र विद्रोह” देशद्रोह है, और जिसने भी रूसी सेना के खिलाफ हथियार उठाए हैं, उन्हें दंडित किया जाएगा.
सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि वैगनर ग्रुप के लड़ाकों ने मॉस्को से लगभग 500 किमी दक्षिण में वोरोनिश शहर में सभी सैन्य सुविधाओं पर नियंत्रण कर लिया है. वैगनर लड़ाकों के प्रमुख प्रिगोझिन ने पहले बिना सबूत दिए कहा था कि रूस के सैन्य नेतृत्व ने हवाई हमले में बड़ी संख्या में उनके सैनिकों को मार डाला था. TASS समाचार एजेंसी ने सुरक्षा सेवा के एक सूत्र के हवाले से बताया कि मॉस्को में सरकारी इमारतों, परिवहन सुविधाओं और अन्य प्रमुख स्थानों पर शुक्रवार रात सुरक्षा बढ़ा दी गई. बीबीसी के मुताबिक, इलाके में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मॉस्को की सड़कों पर सैन्य ट्रक देखे गए.
बता दें कि इस वक्त रूस में हालात बेहद खराब हैं. यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध से मॉस्को में माहौल पहले से ही तनावपूर्ण है. वहीं अब बैगनर ग्रुप के बगावत के बाद पुतिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुतिन ने प्रीगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह के ऐलान को ‘विश्वासघात’ एवं ‘देशद्रोह’ करार दिया है. पुतिन ने कहा कि रूस के लोगों की हर हाल में रक्षा की जाएगी. पुतिन ने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, ‘‘विद्रोह की साजिश रचने वाले सभी लोगों को कठोर सजा भुगतनी होगी. सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं.’’ ‘वैग्नर ग्रुप’ प्रमुख प्रीगोझिन ने शुक्रवार रात दावा किया कि वह और उनके लड़ाके यूक्रेन की सीमा पार करके रूस के रोस्तोव-ओन-दोन शहर में दाखिल हो गए हैं. इतना ही नहीं वहां के सैन्य प्रतिष्ठानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो और ऑडियो पोस्ट में प्रीगोझिन ने कहा, ‘‘जो भी हमारे रास्ते में आएगा हम उसे बर्बाद कर देंगे. हम आगे बढ़ रहे हैं और हम अंतिम छोर तक जाएंगे.’ रूस ने प्रीगोझिन के खिलाफ वारंट जारी किया है. रूस ने ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख की धमकी को कितनी गंभीरता से लिया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी मॉस्को और रोस्तोव-ऑन-दोन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि ‘वैग्नर ग्रुप’ प्रमुख प्रीगोझिन रूसी शहर में कैसे दाखिल हुए और उनके साथ कितने लड़ाके हैं.
तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…
पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
Delhi School Incident: दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में 12वीं…
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दिल्ली निवास का…
Philippines Plane Crash: फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो SF-260 सैन्य…
Tripura tribal youth case: दिल्ली में त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार…