लड़की से दुष्कर्म — सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)
Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर माखी कांड की रेप पीड़िता ने अब अपनी मां, बहन, चाचा और उनकी महिला मित्र के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई है. बता दें कि 6 साल पहले हुई इस घटना ने यूपी की राजनीति में हंगामा खड़ा कर दिया था. इस मामले में पीड़िता ने भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था और इसके बाद उनको जेल हो गई थी. इस मामले में कोर्ट ने उनको दोषी पाया था तो वहीं अब रेप पीड़िता के इस नए आरोप के बाद से एक बार फिर से ये मामला चर्चा में आ गया है.
पीड़िता ने मां, बहन और चाचा व उसकी महिला मित्र पर सरकार द्वारा दिए गए मुआवजे की रकम को हड़पने के साथ ही प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. इसी के साथ ये भी कहा है कि उसके खिलाफ उसके परिवार के लोग ही साजिश रच रहे हैं, जिससे उसके पति पर भी जान का खतरा मंडरा रहा है. पीड़िता ने ये भी बताया कि वह वर्तमान में गर्भवती है और उसके परिवार द्वारा उसको इस हालत में परेशान किया जा रहा है. रेप पीड़िता ने ये भी कहा कि जेल में बंद उसके चाचा के साथ ही उसकी मां और चाचा की महिला मित्र ने सरकार और तमाम गैर सरकारी संगठन द्वारा उसे मिली आर्थिक मदद और सरकारी मकान को हड़प लिया है और वह अपने पति के साथ तमाम समस्याओं का सामना कर रही है.
ये भी पढ़ें- नेपाल भूकंप के बाद IIT कानपुर ने की बड़ी भविष्यवाणी, अब भारत के इस हिस्से में आएगा बड़ा Earthquake
पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि जब उसके साथ ये घटना हुई थी, तब वह नाबालिग थी और चाचा उसके केस की पैरवी कर रहे थे. पीड़िता ने बताया है कि फिलहाल उसके चाचा तिहाड़ जेल में बंद हैं लेकिन उनकी महिला मित्र सोनू सिंह ने उसकी आर्थिक मदद में मिली रकम को अपने परिवार के खाते में ट्रांसफर करा लिया है और अब उसे धमकी दी जा रही है. पीड़िता ने कहा कि उसकी मां कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं और वह अब राजनीति में अच्छी-खासी पैठ रखती हैं. तो वहीं उसके चाचा आपराधिक प्रवृत्ति वाले हैं और अब राजनीति का सहारा लेकर उसे धमकाया जा रहा है और वह अपने पति के साथ गर्भवती हालत में तमाम समस्याओं का सामना कर रही है और दर-दर भटकने को मजबूर है. तो वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद धारा 406 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…