देश

UP News: 2024 से इस तरह मिलेगी यूपी सरकार के कर्मचारियों को सैलरी, सीएम ने किया बड़ा बदलाव

Manav Sampada Portal: यूपी के कर्मचारियों की सैलरी को लेकर योगी सरकार नए साल से बड़ा बदलाव करने जा रही है. यानी 2024 से सरकारी कर्मचारियों को उनका वेतन मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) के जरिए दिया जाएगा. इसको लेकर सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है. पहली जनवरी को देय यानी दिसंबर महीने की सैलरी का भुगतान इसी पोर्टल के जरिए  किया जाएगा. सरकार ने पोर्टल पर हर कार्मिक की ई-सर्विस बुक बनाने, उनकी अवकाश स्वीकृति, पदोन्नति व वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट संबंधित कार्य भी मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से करने का निर्देश दिया है. ये बड़ा फेरबदल नए साल से सरकारी विभागों के नियमों में देखने को मिलेगा.

सीएम ने दिए निर्देश

इस सम्बंध में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा एक पत्र जारी किया गया है. बता दें कि इसके मुताबिक मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से कार्मिकों का सेवा विवरण अपडेट करने के साथ ही वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (APR) प्रबंधन, मेरिट आधारित ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम बनाए जाने, वेतन आहरण, सेवा पुस्तिका आदि से संबंधित कार्य एक अक्टूबर 2023 से पोर्टल के माध्यम से ही किए जाने के लिए अगस्त में शासनादेश जारी किया गया था, लेकिन अधिकतर विभागों ने इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया. इस पर मुख्यमंत्री योगी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है और अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि दिसंबर माह का जो वेतन एक जनवरी को देय होगा, वह मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, ई-सर्विस बुक के रूप में परिवर्तित करते हुए सभी तरह के अवकाश और एसीपी आदि संबंधी कार्य भी 1 जनवरी 2024 से मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें– नेपाल भूकंप के बाद IIT कानपुर ने की बड़ी भविष्यवाणी, अब भारत के इस हिस्से में आएगा बड़ा Earthquake

वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट के लिए दिया गया ये निर्देश

इसी के साथ ही सीएम योगी ने वर्ष 2023-24 की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीआर) मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन दाखिल करने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ ये भी कहा है कि, स्थानांतरण की स्थिति में कार्यमुक्त किए जाने और कार्यभार ग्रहण करने की कार्यवाही भी मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago