देश

यूपी सरकार की नायाब पहल, विधानसभा में यूथ पार्लियामेंट आयोजित करने की तैयारी

लखनऊ-यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक बड़ी बात कही है.महाना ने बताया कि विधानसभा में यूथ पार्लियामेंट आयोजित करने की भी पहल की जाएगी. विधानभवन में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि जल्द ही युवा संसद (youth parliament)आयोजित करने की योजना है, जिसमें युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा।

पत्रकारों के लिए भी कार्यशाला

उन्होंने कहा कि संभवत: ऐसा पहली बार हो रहा है. इसी तरह संसदीय रिपोर्टिग करने वाले पत्रकारों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी.उन्होंने कहा, “प्रदेश विधानसभा ने अवधारणा बदली है. इस छह माह में कई नई परंपराएं शुरू हुईं. देश की अन्य विधानसभाएं हमें फॉलो कर रही हैं. हम भी उनसे सीख रहे हैं”

डिजीटलाइजेशन का फायदा

उन्होंने कहा कि विधानसभा का डिजिटलाइजेशन किया गया है. अब सदन में मंत्रियों को उत्तर पढ़ने की जरूरत नहीं है. इस परंपरा को समाप्त किया गया. सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर उनके टैबलेट में उपलब्ध रहता है। ई-विधान सभा की सराहना पूरे देश में हुई है. 90 प्रतिशत से अधिक विधायक ई-विधान व्यवस्था को अपनाए हैं. इससे कागज की उपयोगिता बहुत कम हुई है.

विधायकों के साथ परिचर्चा

महाना ने बताया, “हमने विधायकों के साथ परिचर्चा की नई परंपरा शुरू की है. पांच समूहों में बांटकर विधायकों को बुलाया. अक्सर महिलाओं को शिकायत रहती है कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं मिलता. इस बार के सदन में महिलाओं को बोलने का अवसर दिया गया.”उन्होंने बताया कि वकील, डॉक्टर, पीएचडी होल्डर विधायकों का समूह बनाया जाएगा. इसके साथ ही विधानसभा की सुरक्षा को लेकर भी काम किया गया. विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नियमों का सरलीकरण करेंगे, ताकि सदस्य अपनी बात आसानी से कह सकें और समझ सकें.विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर की बनाने के लिए काम कर रहे हैं. विधायकों का ग्रुप बनाकर उद्योगपतियों के पास भेजेंगे. विधायक उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे.

इसके साथ ही युवा संसद(youth parliament) की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी रूपरेखा को शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जाएगा. इस युवा संसद का मुख्य उद्देश्य यह होगा कि प्रदेश के युवा, विधानसभा एवं उसकी कार्यवाही के प्रति संवेदनशील हों और उनको इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जा सके कि ताकि वे भी सियासत में आने की ख्वाहिश रख सकें.

–आईएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

60 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago