देश

UP: बारिश के लिए कराई गई अनोखी शादी, मेंढक बना दुल्हा तो मेंढकी बनी दुल्हन; झूमकर नाचे बाराती

-कौशलेंद्र पांडे की रिपोर्ट

UP: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के लोगों ने एक अनोखी शादी कराई है. इस शादी में दुल्हा मेंढक तो दुल्हन मेंढकी बनी. कहा गया कि यह विवाह इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए किया गया. दरअसल, यूपी के सोनभद्र के आसपास गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. भीषण गर्मी और हीट वेव का सामना कर रहे गांव में रहने वाले आदिवासियों ने सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए दोनों मेंढकों की शादी कराने का फैसला किया. मेंढक को दूल्हे की तरह सजाया गया, जबकि मादा मेंढक दुल्हन बनी हुई थी. बाकायदा, शादी से पहले के सभी रश्म निभाए गए. मेंढक की शादी से पहले हल्दी की रस्म भी निभाई गई.

लोगों ने आजमाए टोटके

बता दें कि पिछले 25 दिनों से पूर्वांचल सहित कई जनपदों में सूखे जैसी स्थिति है. नर्सरी वाली क्यारियों में दरारें पड़ गई हैं. वहीं किसान की बारिश में उम्मीद टूटने से लगे हैं. हालत यह हो गई कि धान का कटोरा कहे जाने विजयगढ़़ क्षेत्र में भी बारिश के लिए त्राहि-त्राहि मचने लगी है. हालात को देखते हुए इलाके के लोग टोटका आजमाने लगे हैं. सोनभद्र में दुद्धी तहसील क्षेत्र के मझौली गांव में शुक्रवार का एक ऐसा ही अनोखा नजारा देखने मिला. यहां एक गांव के डीहवार बाबा के स्थल पर मेंढक-मेंढ़की की शादी की पूरी रस्म निभाई गई. वहीं, ढोल-ताशे पर जमकर ठुमके लगाने के साथ ही मंगल गीत गाए गए. इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह की भी स्थिति देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: Babar Azam : बाबर आजम नहीं ‘बार्बी आजम’! क्या स्पोर्ट ब्रा पहने स्पॉट हुए पाकिस्तानी कप्तान? सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे

शादी बना कौतूहल का विषय

आदिवासी बहुल सोनभद्र में वैसे तो सामान्य परंपराओं से इतर कई आयोजन देखने को मिल जाते हैं लेकिन मेंढक-मेंढ़की की शादी रचाए जाने की परंपरा असमान्य है. शुक्रवार को इंद्रदेव के लिए आयोजित यह कार्यक्रम पूरे इलाके के लिए कौतूहल का विषय बन गया. दुद्धी क्षेत्र के मझौली गांव के सैकड़ों ग्रामीण हल्दी की रस्म अदा करते हुए बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते गांव के डीहवार बाबा स्थल पर पहुंचे. यहां पहले से मौजूद दुमहान गांव के लोगों से मुलाकात की. एक गांव के लोगों ने घराती तो दसूरे गांव के लोगों ने बाराती की पंरपरा निभाई. जनसामान्य के बीच प्रचलित विधि से विवाह संपन्न कराने के बाद मेंढक-मेंढकी दोनों को पास के जलाशय में ले जाकर छोड़ दिया गया. वहीं इस अनोखी शादी में पंडित की भूमिका निभाने वाले मझौली गांव के बैगा रामवृक्ष ने बताया कि बारिश नहीं हो रही है. इससे सूखे की स्थिति बनती जा रही है. इससे निजात के लिए यह परंपरा निभाई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

21 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

55 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago