Categories: खेल

Babar Azam : बाबर आजम नहीं ‘बार्बी आजम’! क्या स्पोर्ट ब्रा पहने स्पॉट हुए पाकिस्तानी कप्तान? सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे

Pakistan Cricket Captain Meme: पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह औरतों जैसी बनियान पहने नजर आ रहे हैं. उनका ये फैशन सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, बहुत-से लोग उनके विचित्र पहनावे पर तंज भी कस रहे हैं. वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने उन्‍हें ‘बार्बी आजम’ कहना शुरू कर दिया. वहीं, कुछ लोग ये सवाल उठाते देखे गए कि क्‍या उन्‍होंने ‘ब्रा’ पहनी हुई थी?

यह वीडियो देखकर एक बार तो आप भी चौंक जाएंगे, क्‍योंकि बाबर आजम ने जब टी-शर्ट उतारी तो वहां मौजूद लोगों को देखकर कुछ देर बाद ही वह खुद वहां से भाग गए थे. बताया जाता है कि यह वीडियो पाकिस्‍तान और श्रीलंका के मैच के बाद का है. टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद जब बाबर ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे तो स्टेडियम में बैठे फैंस उनका नाम पुकारने लगे. जिनमें कुछ बच्चे भी थे. बाबर उन्हें देखकर रुक गए. इसी दौरान एक बच्चे ने उनसे उनकी टी-शर्ट मांग ली.

बाबर ने बिना देर किए अपनी टी-शर्ट उतारकर बच्‍चे को गिफ्ट कर दी. हालांकि, टी-शर्ट उतारने के बाद अंदर उन्होंने जो पहना था, उसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. बाबर आजम के उस विचित्र पहनावे ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा, जो स्पोर्ट्स-ब्रा जैसा लग रहा था, लेकिन असल में वो कुछ और था.

कई लोगों ने पाकिस्‍तानी कप्‍तान को कहा “बार्बी आज़म”
खैर, कुछ लोगों ने मज़ाकिया लहजे से बाबर आजम को “बार्बी आज़म” बता डाला और उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी से की, वहीं, लोगों की अधिकांश टिप्पणियाँ इस सवाल पर केंद्रित थीं, “उन्होंने टी-शर्ट के नीचे क्या पहना हुआ था?”

मीम्‍स बनने के दौरान कुछ लोगों ने बाबर आजम के अजीब-परिधान को लेकर कहा कि वो स्पोर्ट्स ब्रा नहीं है, बल्कि एक एथलेटिक्‍स इक्विपमेंट है, जिसे ‘जीपीएस वेस्ट’ के नाम से जाना जाता है. इस तरह के फिटनेस ट्रैकर्स का उपयोग आमतौर पर एथलीटों द्वारा मैदान पर अपने प्रदर्शन की निगरानी और माप के लिए किया जाता है.

यह कोई ब्रा नहीं, बल्कि ‘जीपीएस वेस्ट’ था
इस तरह की बनियान में जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर और मैग्नेटोमीटर तकनीक वाला एक पॉड होता है, जो आमतौर पर कंधे के ब्लेड के बीच रखा जाता है. यह प्रैक्टिस और खेल के दौरान तय की गई दूरी, स्‍पीड, स्प्रिंट दूरी और कुल स्प्रिंट जैसे विभिन्न मैट्रिक्स को ट्रैक करता है. साथ ही प्रदर्शन का विश्लेषण और सुधार करने के लिए इसके फिगर्स की तुलना प्रोफेशनल खिलाड़ियों से की जाती है.

यह भी पढ़ें— Anju Nasrullah: अंजू पाकिस्तान जाकर बन गई ‘फातिमा’, नसरुल्लाह से किया निकाह, सामने आया प्री-वेडिंग वीडियो शूट, बोली- नहीं आ पाउंगी वापस

खिलाडि़यों के लिए जरूरी होती है ये चीज
फ़ुटबॉल खिलाड़ियों और अन्य एथलीटों के बीच जीपीएस जैकेट काफी आम हैं, लेकिन बाबर के मामले में बहुत से लोगों को इसके बारे में पता नहीं था. इंटरनेट पर कई यूजर्स ने ये बताया कि ‘ब्रा’ वाले मीम्स गलत थे, और कहा कि पाकिस्तान के कप्तान ने वास्तव में एक जीपीएस ट्रैकर पहना था जो दिल की धड़कनों और कैलोरी बर्न पर नज़र रखता है. आप भी देखिए लोगों के मजेदार कमेंट्स और करें एंजॉय.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

49 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago