Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: आगरा में नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा, 2 ट्रकों के बीच फंसा सवारियों से भरा ऑटो, 5 की मौत

Agra Auto Accident: हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 2 ट्रकों के बीच में एक ऑटो फंस गया गया. इसके चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया.

नेशनल हाइवे पर हादसे में 5 लोगों की मौत

Agra Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा आगरा के नेशनल हाइवे (NH 2) पर हुआ है. हादसा उस समय हुआ जब हाइवे पर एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी दी और आगे जा रहे ट्रक में घुस गया. जिसकी वजह से ऑटो में बैठे 5 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा एक एक्टिवा सवार भी घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जान गंवाने वालों में 2 महिला और 2 पुरुष और एक किशोर शामिल है.

हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 2 ट्रकों के बीच में एक ऑटो फंस गया गया. इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. जब तक ऑटो में सवार लोगों की मदद की जाती तब तक पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह 2 ट्रकों के बीच फंसे ऑटो को बाहर निकाला. इस दौरान सभी की दर्दनाक मौत हो गई थी.

चश्मदीद ने क्या बताया

वहीं एक चश्मदीद ने मीडिया को बताया कि, “मैंने देखा ऑटो वाला अपनी साइड ही आ रहा था, उसके पीछे चल ट्रक ने अचानक ऑटो को टक्कर मार दी और आगे चल रहे ट्रक के बीच में ऑटो के फंसने से यह हादसा हो गया. थोड़ा आगे जाकर मैंने अपनी गाड़ी साइड लगाई तब तक एक घायल महिला की सांसे चल रही थी, उसके  बाद मौके पर पुलिस पहुंची फिर उन लोगों को अस्पताल लेकर चले गए.”

गुरुद्वारे के पास हुई घटना

वहीं इस दर्दनाक हादसे पर डीसीपी ने बताया कि यह हादसा गुरुद्वारा गुरुकाताल के सामने हाइवे पर हुआ. हाइवे मथुरा की तरफ जाता है. कंटेनर और ऑटो की भिड़ंत में कुछ लोगों की मरने की सूचना मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत थाना पुलिस और एसीपी और अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए. स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने रेस्क्यू किया.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था. जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल घटना स्थल पर स्थिति सामान्य है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital