खेल

साउथ अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली नहीं खेलेंगे टी20 और ODI, फिर भी उनके इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाएगा!

Virat Kohli Record: टीम इंडिया दिसंबर के पहले हफ्ते में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी. यहां दोनों देशों के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को टी20 और वनडे टीम में नहीं शामिल किया गया है. वह टेस्ट मैच में खेलते दिखेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट में खेलते दिखेंगे. दोनों बल्लेबाजों ने टी20 और वनडे से ब्रेक लिया है. विराट भले ही टी20 मैच नहीं खेले, लेकिन उनका एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा.

विराट कोहली के नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम भारत के लिए टी20 फॉर्मेट के किसी भी टूर्नामेंट या सीरीज में सर्वाधिक बार 200 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने अब तक पांच बार ये कारनामा किया है. विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों में इस रिकॉर्ड को देखें तो काफी अंतर है. ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रोहित शर्मा और सुरेश रैना अब तक यह कारनामा एक-एक बार ही कर पाए हैं.

टी20 में कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली के ओवर ऑल प्रदर्शन पर नजर डाले तो वह काफी प्रभावी रहा है. विराट कोहली ने 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 4008 रन बनाए हैं. टी20 में कोहली के नाम एक शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं. टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर 122 रहा है. वनडे और टेस्ट में भी विराट कोहली का प्रदर्शन कमाल का रहा है.

ये भी पढ़ें- क्या भारत में नहीं होगा IPL 2024? लोकसभा चुनाव ने बढ़ाई टेंशन

तीन वनडे के लिए भारतीय टीम

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, टीम इंडिया ने पहली बार किया ये कारनामा

तीन टी20 मैच के लिए भारतीय टीम

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका दायर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…

56 seconds ago

ईरान-अमेरिका जंग कब होगी खत्म? ट्रंप ने खुद बताई पूरी टाइमलाइन

Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…

13 minutes ago

विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; AI डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स पर दिया यह फैसला

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…

19 minutes ago

CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…

20 minutes ago

‘कोर्ट आना ही पड़ेगा…’, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…

26 minutes ago

शराब पीने से रोका तो फाड़ दी वर्दी: बीच सड़क पर भिड़ गए ट्रैफिक पुलिस और पूर्व फौजी; देखें VIDEO

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…

31 minutes ago