देश

UP Assembly: आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, महंगाई और बाढ़ की समस्या को लेकर योगी सरकार को घेरेगी सपा

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है और मंगलवार को दूसरा दिन है. जहां पहले दिन सपा ने मणिपुर की घटना के साथ ही महंगाई और बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया था तो वहीं मंगलवार को भी उसके इसी तरह के मुद्दे को लेकर हंगामा करने के आसार हैं और योगी सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगी. इसी के साथ विपक्षी दलों की ओर से उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन अध्यादेश 2023 और उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश 2023 का भी विरोध करने की योजना है और बताया जा रहा है कि इसको लेकर अखिलेश सवाल भी खड़े कर सकते हैं.

मालूम हो कि सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हुआ था जो कि 11 अगस्त तक चलेगा. पहले दिन भारी हंगामे के कारण सत्र को मंगलवार तक स्थगित कर दिया गया था. मंगलवार को सदन का दूसरा दिन है. जहां एक ओर विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी की है तो वहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष के सारे सवालों का जवाब देने के लिए कमर कस ली है.

ये भी पढ़ें- संख्या बल कम होने के बावजूद इसीलिए विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव!

तो वहीं इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद सहित कई माननियों को श्रद्धांजलि दी गई थी. इसी के साथ इस मौके पर उन्होंने अतीक अहमद के बारे में भी जिक्र किया था और कहा था कि, ‘‘अतीक अहमद का 15 अप्रैल 2023 को निधन हो गया था. वह 61 वर्ष के थे. उनका जन्म 10 अगस्त 1962 को प्रयागराज में हुआ था. इसी के साथ उन्होंने अतीक अहमद के स्कूल की शिक्षा को लेकर जिक्र किया और बताया कि उन्होंने हाई स्कूल तक शिक्षा ग्रहण की थी. साथ ही कहा कि अतीक अहमद ने वर्ष 1989, 1991 और 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में जीत दर्ज की थी. साथ ही ये भी बताया कि, 1996 में सपा और 2002 में अपना दल के टिकट पर इलाहाबाद पश्चिम से विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए. अध्यक्ष ने अतीक को लेकर ये जानकारी भी दी कि, अतीक अहमद विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्य थे. साथ ही बताया कि, वर्ष 2004 में लोकसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होकर संसद की चौखट पर कदम रखा था.’’

बता दें कि इस मौके पर अन्य पूर्व सदस्यों सत्तार अहमद अंसारी, अमर सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, सुजान सिंह बुंदेला, शारदा प्रसाद शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, अवनीश कुमार सिंह, हरिद्वार दुबे और अबरार अहमद को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तो वहीं विपक्ष ने मणिपुर हिंसा को लेकर जोरदार हंगामा किया था और निंदा प्रस्ताव की मांग की थी. इसी के बाद सदन की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

13 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

15 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

32 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

50 minutes ago