खेल

T20 सीरीज में हार का खतरा! Team India की आज ‘अग्निपरीक्षा’, जीतना होगा 3rd मुकाबला, इस धाकड़ बल्लेबाज को मिल सकता है मौका

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. विंडीज की टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. वहीं, टीम इंडिया को सीरीज में अपनी पहली जीत की तलाश है. आज इस सीरीज का तीसरा और भारत के नजरिए के ‘आरपार’ का मुकाबला है. भारतीय समयानुसार आज शाम 8 बजे से मैच की शुरुआत होगी. भारत इस मुकाबले को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगा क्योंकि अगर यह मुकाबला टीम इंडिया हारती है तो सीरीज गंवा बैठेगी. वहीं, खबर है कि इस मैच में स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. यशस्वी स्टार ओपनर हैं. अगर आज वे इस मुकाबले का हिस्सा बनते हैं तो शुभमन गिल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं.

IND vs WI 3rd T20: टी20 सीरीज में भारत की लगातार दूसरी हार

भारत को लगातार दूसरी बार रविवार रात में हार का सामना करना पड़ा. दूसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाया था. वहीं, इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम ने 7 गेंद शेष रहते हुए मैच को 2 विकेट से जीत लिया. भारत की ओर से सबसे अधिक रन तिलक वर्मा ने और सबसे अधिक विकेट कप्तान हार्दिक पंड्या ने लिया. तिलक ने इस मुकाबले में कुल 41 गेंदों में 51 रन बनाया. वहीं, हार्दिक ने कुल 4 ओवर में तीन विकेट लेकर 35 रन दिया. 5 मैचों की इस टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज 2-0 से आगे है. अगर भारत को सीरीज में वापसी कर इसे जीतना है तो आगे के सभी मुकाबलों को उसे जीतना होगा. भारत का अगला और तीसरा मुकाबला आज 8 अगस्त को गुयाना में होगा.
मैच हारने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा,”भारत को 10-20 अतिरिक्त रन बनाने के तरीके तलाशने होंगे.”

ये भी पढ़ें- Lionel Messi का चला ‘मैजिक’, मियामी के लिए दागे शानदार दो गोल, देखें Video

प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इस सीरीज का तीसरा मुकाबला आज भी गुयाना में ही होने जा रहा है. प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए फायदा पहुंचाती है. इनमें से भी तेज गेंदबाजों को अच्छा लाभ होता है. पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलता है और जैसे-जैसे ही मैच आगे बढ़ता है स्पिनर भी अपनी गेंदबाजी अच्छा करने लगते हैं. इस स्टेडियम में अधिकतर मैच लो स्कोरिंग ही रहे हैं. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 123 रहा है. मैच बढ़ने के बाद गेंदबाजों को जहां फायदा होने लगता है वहीं बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल होता है. हालांकि, इस मैदान में 150 रनों का लक्ष्य भी चेज करते हुए देखा गया है.
गुयाना के इस मैदान को लेकर यह भी देखा गया है कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम अधिकतर मैच को जीतती है. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को भी लक्ष्य का पीछा करते हुए ही हराया था. आज देखते हैं कि इस पिच पर क्या कुछ होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago