देश

UP Assembly: जब विधानसभा में अखिलेश यादव ने ओपी राजभर को दी आवाज और फिर हंसते हुए दोनों ने मिलाया हाथ…

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सपा की ओर से जमकर हंगामा काटा गया. जहां एक ओर सपा विधायक रागिनी सोनकर ने प्रश्नकाल में बेसिक शिक्षामंत्री को घेरने की कोशिश की तो वहीं महंगाई-भ्रष्टाचार और मणिपुर के मुद्दे पर सपा-रालोद विधायकों ने नारेबाजी भी की. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर की मुलाकात हुई तो दोनों हाथ मिलाए बगैर नहीं रह सके. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. जैसे ही सदन में अखिलेश ने एंट्री की, उनके बगल से ओपी राजभर गुजरते हुए दिखे, इस पर अखिलेश ने राजभर को आवाज देकर बुलाया.

वायरल तस्वीरों में राजभर अखिलेश की ओर मुड़कर मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं और दोनों नेता हंसते हुए हाथ मिला रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने कुछ देर तक एक-दूसरे से बातचीत भी की. हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई ये मालूम नहीं हो सका. सोशल मीडिया व प्रेस कांफ्रेंस में दोनों एक-दूसरे पर जमकर हमलावर रहते हैं. वहीं सदन में मुलाकात के दौरान दोनों को हंसते हुए देखकर राजनीति में दोनों की मुस्कुराहट के पीछे का राज क्या है, इसको लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है. बता दें कि हाल ही में राजभर ने सपा का साथथ छोड़कर NDA का दामन थामा है.

ये भी पढ़े –UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर दागा भाजपा पर सवाल

राजनीतिक जानकार कहते हैं कि पहले कभी अखिलेश-राजभर इस तरह से नहीं मिले. ये माना जा रहा है कि ये मुलाकात यूं ही नहीं हुई है. वहीं ये भी चर्चा जोरों पर है कि अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में सभी दलों के साथ तालमेल और सामंजस्य बिठाकर रखना चाहते हैं और इसी के साथ राजनीति में वह आगे बढ़कर अपनी एक अलग छवि बनाना चाहते हैं. राजनीति जानकार ये भी मानते हैं कि अखिलेश अपनी अलग छवि के दम पर पिछड़े नेताओं की राजनीति करने वाले और जातीय जनगणना के मुद्दे पर बात करने वाले सभी नेताओं को अपने साथ लाना चाहते हैं. ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी छोटे-बड़े दल एकजुट होकर बीजेपी को पछाड़ सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

IND vs NZ T20: ईशान OUT, तो वैभव की हुई एंट्री! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…

19 minutes ago

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…

22 minutes ago

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान… चंडीगढ़ शूटआउट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…

46 minutes ago

यासीन मलिक की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चलेगा मुकदमा; राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…

57 minutes ago

मुंबई इंडियंस को मिला नया बॉस! नीता अंबानी ने इस धुरंधर पर जताया भरोसा, बना दिया हेड कोच

MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…

1 hour ago

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

1 hour ago