सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर (फोटो ट्विटर )
UP Politics: यूपी में जहां एक ओर लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारी तेज है और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी की जा रही है. वहीं विधानसभा में मॉनसून सत्र भी शुरू हो गया है और यहां भी आरोपों की बारिश की जा रही है. इसी बीच मीडिया से बात करते हुए ओपी राजभर ने सपा पर जमकर निशाना साधा और सीधे-सीधे सपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगा दिया.
हाल ही में राजभर सपा का दामन छोड़ कर एनडीए में शामिल हुए हैं और इसी के बाद से लगातार सपा पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजभर ने सदन की चल रही कार्यवाही को लेकर कहा कि, “सरकार हर बिंदु पर चर्चा के लिए तैयार है. सरकार अगर पीछे हटे तो बताओ, लेकिन विपक्ष सोच रहा है कि चर्चा करेंगे तो फंस जाएंगे. अब तक जो किया है उसका खुलासा होने लगेगा.” इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि, “जो इन लोगों ने अति पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों के साथ जो धोखा किया है, उसका खुलासा होने लगेगा. इस नाते ये पीछे चर्चा से पीछे भागते हैं.”
सपा द्वारा बार-बार सदन में मणिपुर को लेकर चर्चा करने की बात पर सुभासपा प्रमुख ने कहा, “वह मुद्दा है, लेकिन लोकसभा के लिए चर्चा है, मणिपुर के लिए चर्चा है. ये राज्य के लिए नहीं है.” उन्होंने कहा कि, “हमें इस बात पर चर्चा करने की ज़रूरत है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को कैसे राहत प्रदान की जाए या किसानों को पानी की आपूर्ति करके फसल उगाने में कैसे मदद की जाए.” साथ ही ओपी राजभर ने सपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, “समाजवादी पार्टी को किसानों, युवाओं और बेरोजगारों की कोई परवाह नहीं की है. इनका केवल मतलब है कि फोटो खिंचाओ, जनता के बीच में जाओ और भौकाल बनाओ और वोट लेकर आओ और दुनिया को धोखा दो.”
उन्होंने कहा कि,” नाई, राजभर, चौहान, सैय्यद, पठान, मल्लाह, बिंद, केवट आदि, सबको सपा ने धोखा दिया है. वह भला यहां क्यों बोलेंगे. इनका एकमात्र मकसद जनता को गुमराह करना है.” आजमगढ़ में 11वीं की छात्रा के स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई से अभिभावक संतुष्ट नहीं है तो मुख्यमंत्री का खुला दरबार है. आएं और अपनी बात कहें.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…
MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…
IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…
Kanpur News: कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर के साथ…
करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…