लीगल

ED रिमांड खत्म होने के बाद M.K. Faizi को पटियाला हाउस कोर्ट में भेजा गया, 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एम. के फैजी की ईडी रिमांड खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने फैजी को 18 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पटियाला हाउस कोर्ट के डियूटी मजिस्ट्रेट कविता विष्ट की कोर्ट में फैजी को पेश किया गया. जहां ईडी की ओर से पेश वकील ने कहा कि फिलहाल पूछताछ पूरी हो गई है. लिहाजा फैजी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैजी को ईडी की मांग पर 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया था. हालांकि ईडी ने पांच दिन की रिमांड की मांग की थी. ईडी ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ईडी ने एसडीपीआई के करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह छापेमारी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, चेन्नई, झारखंड में पाकुड़, केरल में एसडीपीआई मुख्यालय, त्रिवंतपुरम, मलप्पुरम, कोलकाता, आंधप्रदेश में नांदयाल की गई थी.

ईडी ने एसडीपीआई के 12 ठिकानों पर की छापेमारी

फैजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था, जिसको पटियाला हाउस कोर्ट में 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया था, जिसकी रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की गई थी.

हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जांच के दौरान जुटाए गए काफी महत्वपूर्ण सबूतों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर फैजी को गिरफ्तार किया गया है. पीएफआई की राजनीतिक शाखा माने जाने वाले सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया को 2018-19 से 11 करोड़ रुपये से अधिक नकव चंदा मिला है.

दिल्ली में एक गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में एसडीपीआई गठत जून 2009 में किया गया था और अप्रैल 2010 में निर्वाचन आयोग के पास इसे पंजीकृत कराया गया. बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2022 में पीएफआई व उससे संबंधित कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था.

ये भी पढ़ें :दिल्ली हाईकोर्ट ने एसबीआई की याचिका खारिज की, सीएमएम की प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने से किया इनकार

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

4 minutes ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

6 minutes ago

‘ना पानी मिलेगा, ना आटा…!’ PAK में कंगाली के बीच नया संकट, भारत के इस फैसले से कांपी शहबाज की रूह

पाकिस्तान में आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान सिंधु नदी बेसिन में 22% पानी की…

20 minutes ago

सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

52 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

1 hour ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

2 hours ago