Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gujarat: राजकोट में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लोग अंदर फंसे, रेस्क्यू जारी

गुजरात के राजकोट में स्थित अटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब 30 लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं.

Rajkot Fire

अटलांटिस बिल्डिंग में लगी आग.

गुजरात के राजकोट में स्थित एटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, और करीब 30 लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और दमकलकर्मी मौजूद हैं. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

3 लोगों की मौत, 30 फंसे

मिली जानकारी के अनुसार, राजकोट के 150 फीट रिंग रोड पर स्थित एटलांटिस बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है. यह आग इमारत की छठी मंजिल पर लगी, जिससे 30 से ज्यादा लोग अंदर फंस गए. अब तक इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलसने की आशंका है.

आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके. राहत कार्य में क्रेन और सीढ़ियों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके.

यह भी पढ़ें- UP: होलिका दहन के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को भगाया

राजकोट के एसीपी बीजे चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं. बीजेपी नेता दर्शिता शाह ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital