देश

यूपी में ‘टारगेट किलिंग’ की बड़ी साजिश नाकाम! जानें नोएडा से पकड़े गए पाकिस्तानी एजेंटों की हिट लिस्ट में कौन-कौन?

UP ATS Terror Arrest Noida: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) ने एक सनसनीखेज ऑपरेशन में दो ऐसे संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो सरहद पार बैठे अपने आकाओं के इशारे पर यूपी में खून-खराबा करने की तैयारी में थे. नोएडा से पकड़े गए तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और समीर खान ने पाकिस्तानी गैंगस्टरों और आईएसआई (ISI) के इशारे पर कई हिंदूवादी नेताओं की गला रेतकर हत्या करने और उनके ठिकानों पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का घातक प्लान तैयार किया था.

हिज्बुल्लाह की हिट लिस्ट में किसके नाम?(Hindu Leaders Target)

एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि इन संदिग्धों के निशाने पर दक्ष चौधरी(Daksha Chaudhary), अभिषेक ठाकुर, पिंकी चौधरी, युद्धी राणा और गौरव राजपूत जैसे प्रभावशाली हिंदूवादी नेता थे. आरोपियों ने न केवल इन नेताओं के घरों और दफ्तरों की रेकी की थी बल्कि उनकी सटीक लोकेशन और तस्वीरें पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी थीं. इनका मकसद इन नेताओं की हत्या कर प्रदेश में बड़े पैमाने पर दहशत और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था.

आतंकी आकाओं से ‘कॉन्फ्रेंस कॉल’ पर कनेक्शन

यह कोई मामूली आपराधिक मामला (UP ATS Terror Arrest Noida) नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़ा नेटवर्क है. पकड़े गए आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद बट के साथ-साथ आईएसआई के मेजर हमीद और मेजर इकबाल के सीधे संपर्क में थे. ये लोग बातचीत के लिए ‘पुश टू टॉक’ (PTT) ऐप और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते थे ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बच सकें. एटीएस ने इनके पास से पाकिस्तान से भेजी गई पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें: तूफान से पहले की शांति! दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, क्या है IMD की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

मामले में धर्मांतरण और कट्टरपंथ का ऐंगल

गिरफ्तार आरोपियों में से एक तुषार चौहान के ब्रेनवाश की कहानी चौंकाने वाली है. दरअसल वह पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से इस कदर प्रभावित था कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नया नाम हिज्बुल्लाह अली खान रख लिया था. उसने भट्टी के नाम पर कई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थीं और अपने नेटवर्क में अन्य युवाओं को जोड़ने का काम शुरू कर दिया था. पूछताछ में पता चला कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने ही उसे इस ‘मिशन’ के लिए तैयार किया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Gurugram: PG में मृत मिली एटा की 20 साल की लड़की, संदेह उसके लिव-इन-पार्टनर पर; मां ने लगाया हत्या का आरोप

Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…

1 minute ago

शी-ट्रंप मुलाकात का लब्बोलुआब: भव्य स्वागत और सीजफायर के बीच कायम रहे पुराने मतभेद

वाशिंगटन में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में व्यापारिक युद्धविराम दो महीने के…

30 minutes ago

‘विजय सदैव आपके साथ रहे!’ स्क्वैश में कांस्य जीतने पर अमित शाह ने जोशना और वेलवन को दी बधाई

एशियाई खेल 2026 के स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनाप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने कांस्य…

47 minutes ago