देश

UP Board 10th Result 2023: आज दोपहर 1.30 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड कक्षा-10 का रिजल्ट, बच्चे इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक, देखें पूरी डिटेल

UP Board 10th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम आज जारी किया जाएगा. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) दोपहर करीब डेढ़ बजे रिजल्ट जारी करने जा रहा है. जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा 10 की परीक्षा दी है, वे रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in और upresults.nic.in) पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए बच्चों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा, जो कि गूगल पर जाकर सर्च करें.
  • इसके बाद इसके होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट नाम का लिंक दिया गया हो.
  • ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर अपने डिटेल्स डालें, मसलन अपना रोल नम्बर, डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा कोड आदि या कोई और जानकारी मांग रहा हो तो उसे भी डाल दें.
  • इसके बाद सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा.
  • यहां बच्चे अपना रिजल्ट चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: बुलंदशहर में IPS अनुकृति शर्मा के आगे भाजपा विधायक को जोड़ने पड़े हाथ, जानें क्या है मामला

इस बार बोर्ड बनाने जा रहा है नया रिकॉर्ड

बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. यूपी बोर्ड दसवीं के नतीजे अप्रैल महीने में रिलीज होने से कई सालों का रिकॉर्ड टूट रहा है. करीब दस साल से कभी भी यूपी बोर्ड के नतीजे इतनी जल्दी घोषित नहीं किए गए, लेकिन इस बार ऐसा हो रहा है. इस प्रकार बोर्ड जल्दी नतीजे जारी करने का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. अक्सर रिजल्ट मई के महीने में ही घोषित हुआ करते थे.

इस बार दसवीं की परीक्षा में बैठे थे इतने बच्चे

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए कैंडिडेट्स को हर विषय में 100 में से 33 अंक लाने होंगे. जो ऐसा नहीं कर पाते हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा. इस बार यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में इस बार 31,16,487 छात्रों ने भाग लिया था.

एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

बता दें कि बड़ी संख्या में इस बार बच्चों ने परीक्षा दी थी. ऐसे में जब रिजल्ट जारी होगा तो सभी विद्यार्थी अपना-अपना परिणाम देखने के लिए वेबसाइट एक साथ खोलेंगे. ऐसे में वेबसाइट ट्रैफिक कम होने की वजह से देर में भी खुल सकती है. इस पर बच्चे परेशान न हों. एसएमएस यानी फोन के मैसेज के जरिए भी वे अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से एक खास नंबर पर अपना रोल नंबर और क्लास टाइप करना है और भेज देना है. ऐसा करते ही नतीजे आपको कुछ देर में एसएमएस से मिल जाएंगे.

ये है मैसेज का प्रोसेस

अगर मैसेज प्रोसेस की बात करें तो नतीजे देखने के लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज वाले सेक्शन में जाएं. यहां टाइप मैसेज में जाएं और आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है, उसका नाम टाइप करें. जैसे UP12 या UP 10. इसे टाइप करके स्पेस दें और अपना रोल नंबर लिखें. इतना करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें. कुछ देर में आपका रिजल्ट फोन में मैसेज के रूप में आ जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago