देश

भ्रष्टाचार के मामले में गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NIA के SP विशाल गर्ग सस्पेंड, पैसे लेने का है आरोप

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA के SP विशाल गर्ग (Vishal Garg) के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, एसपी विशाल गर्ग को सस्पेंड कर दिया है. विशाल गर्ग पर मणिपुर से जुड़े एक मामले में रुपये लेने का आरोप है. जिसके बाद जांच ऐजेंसी ने अपने ही सीनियर अधिकारी के ऊपर छापेमारी की और हेड क्वार्टर स्थित उनके ऑफिस को सील कर दिया. इस खबर की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी है.

बता दें कि एसपी विशाल गर्ग (Vishal Garg) पर इससे पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि दो साल पहले हाफिज सईद से जुड़े फंडिंग केस में राजधानी दिल्ली के एक व्यापारी से दो करोड़ रुपए लेने का आरोप लगा था. हालांकि इस मामले में एनआईए की जांच के बाद एसपी विशाल गर्ग समेत दो लोगों को क्लीन चिट मिल गई थी. हाफिज सईद से जुड़े मामले में ही विशाल गर्ग करीब एक साल तक निलंबित भी रहे, हालांकि बाद में उन्हें एनआईए मुख्यालय में एसपी ट्रेनर के रुप में बहाल किया गया.

ये भी पढ़ें: CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, डायल 112 के व्हाट्सएप पर आया मैसेज

जानिए कौन हैं एसपी विशाल गर्ग

एनआईए से निलंबित एसपी विशाल गर्ग (Vishal Garg) साल 2007 के समझौता के अलावा अजमेर ब्लास्ट के मामले की जांच टीम में रह चुके हैं. मुंबई हमले के बाद स्थापित की गई एनआईए में बीएसएफ से डेपुटेशन पर आए विशाल गर्ग को एनआईए में स्थायी रुप से शामिल कर लिया गया था. मुंबई हमले (26/11) के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एनजीओ फलाह-ए-इंसानियत से भारत में कई मदरसों में फंडिंग हुई थी. इस मामले की भी जांच साल 2018-2019 में विशाल गर्ग ने किया था.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…

40 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

56 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

1 hour ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 hours ago