सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)
UP Board Result 2023: मंगलवार को जारी हुए यूपी बोर्ड रिजल्ट में जो बच्चे पास हुए उनकी खुशी देखते बन रही थी. इसी बीच प्रदेश की जेलों में अपहरण और हत्या के आरोप में बंद कई कैदियों ने भी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास कर अपनी योग्यता साबित की. बंदियों के पास होने के बाद उसके परिवारवालों के चेहरे भी खुशी से चमक रहे थे. इस मौके पर जेल में मिठाई भी बांटी गई.
सूत्रों के मुताबिक, सेंट्रल जेल बरेली के ही छोटे लाल ने इंटर की परीक्षा में 367/500 अंक पाकर प्रदेश की जेलों में टॉप किया है. वहीं सेंट्रल जेल बरेली में ही बंदी ओमकार सिंह ने हाई स्कूल की परीक्षा में 503 /600 अंक प्राप्त कर के प्रदेश की जेलों में टॉप किया है. इसके साथ ही जिला कारागार रामपुर में निरुद्ध महिला बंदी नईमा ने हाई स्कूल की परीक्षा में 436/600 अंक प्राप्त करके जेलों में आयोजित हुई परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है.
जेलों की होने वाली परीक्षा में सभी लड़कों में नईमा ही महिला बंदी है जिसने परीक्षा में सफलता हासिल की है. इसमें खास बात ये है कि नईमा का परीक्षा केन्द्र केन्द्रीय कारागार बरेली में था जहां महिला बंदियों को रखे जाने की व्यवस्था नहीं है. इसीलिए नईमा की सफलता को अतिविशिष्ट माना जा रहा है. नईमा जिला जेल रामपुर में निरुद्ध है. उसकी परीक्षा को देखते हुए रामपुर से लाकर बरेली में रखने की विशेष व्यवस्था की गई थी और यहीं रहकर उसने केंद्रीय कारागार बरेली में हाई स्कूल की परीक्षा दी थी.
ये भी पढ़ें- UP Board Result 2023: IAS ऑफिसर बनना चाहते हैं यूपी बोर्ड के टॉपर्स, बोले- बिना कोचिंग के भी पा सकते हैं अच्छे नंबर्स
बता दें कि इनमें से कई कैदी अपरहण तो कई हत्या के मामले में बंद हैं, लेकिन जब मंगलवार को यूपी बोर्ड का रिजल्ट सामने आया तो पास होने वाले बंदियों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे. इस मौके पर उन सभी जेलों में मिठाई बांटी गई, जहां कैदियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की.
-भारत एक्सप्रेस
न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…
भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…
युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…
Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…
सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…
Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…