देश

Shaista Parveen: लेडी डॉन शाइस्ता परवीन की तलाश में असरावल पहुंची STF और क्राइम ब्रांच की टीम, 4 महिलाओं समेत 9 को ह‍िरासत में लिया

Shaista Parveen: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब के साथ ही अतीक की बहन आयशा नूरी पुलिस प्रशासन के लिए सिर दर्द बनी हुई है. लगातार उनकी तलाश जारी है, लेकिन हत्या के दो महीने बीत जाने के बाद दोनों पुलिस के हाथ नहीं लगी हैं, जबकि शाइस्ता का बेटा असद और गुलाम एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं. वहीं, अतीक और उसके भाई अशरफ बदमाश की गोलियों का शिकार हो गए थे. ताजा खबर सामने आ रही है कि शाइस्ता और आयशा की तलाश में मंगलवार को यूपी एसटीएफ व क्राइम ब्रांच की टीम ने पिपरी के असरावल खुर्द व कलां गांव में दबिश दी थी.

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने कई घरों में छापेमारी के दौरान दोनों महिलाएं तो नहीं मिलीं, लेकिन चार महिला समेत नौ लोगों को टीम पकड़कर अपने साथ ले गई. अतीक व अशरफ की हत्या के बाद अब पुलिस को फरार शाइस्ता व उसकी बहन आयशा नूरी की तलाश. काफी प्रयास के बाद भी पुलिस के हाथ दोनों नहीं लगी हैं. कई जगहों पर छापेमारी करने के बाद भी पुलिस खाली हाथ ही है. असरावल खुर्द व कलां के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर भी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने उनके गांवों में दबिश दी. लोगों का मानना है कि शाइस्ता व नूरी की तलाश में टीम आई थी. कई घरों में दबिश के दौरान परिवार के लोगों से पूछताछ भी की गई.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: सोशल मीडिया पर अतीक अहमद को बताया था ‘शेर’, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांव वालों के मुताबिक, शक के कारण चार महिलाएं और पांच पुरुषों को टीम अपने साथ ले गई है. उन लोगों से एसटीएफ गोपनीय तरीके से पूछताछ कर रही है. टीम को यह जानकारी मिली है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे लोग शाइस्ता व नूरी के संपर्क में थे. उनके मोबाइल के सीडीआर के आधार पर पूछताछ की जा रही है.

इसी के साथ टीम को ये भी जानकारी मिली थी कि शाइस्ता व नूरी दोनों गांवों में ही कहीं रुकी हुई थीं, लेकिन छापामारी की जानकारी होने पर वह दोनों पहले ही फरार हो चुकी थी. इसके लिए टीम ने आसपास के गांव के अलावा यमुना नदी किनारे भी कई घाटों पर छानबीन की. हालांकि, इस छापामारी को लेकर पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago