देश

UP Bypolls 2024 Date: यूपी में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें कब पड़ेंगे किन-किन सीटों पर वोट

UP Bypolls 2024 Date: लोकसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश में उपचुनाव भी कराए जाएंगे. चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित करने के साथ ही विधानसभा की चार खाली सीटों पर उपचुनाव को लेकर भी तारीखें घोषित कर दी हैं. बता दें कि तीन सीटों में विधायक की मौत हो गई थी. तो वहीं एक सीट पर विधायक जेल में 25 साल की सजा काट रहे है. काफी वक्त से खाली चल रही इन सीटों पर उपचुनाव लोकसभा के साथ होंगे.

इन तारीखों पर पड़ेंगे वोट

यूपी में लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट, दुद्धी विधानसभा, ददरौली विधानसभा, गैसड़ी विधानसभा सीट खाली है. इनमें तीन सीट बीजेपी के खाते में थी. वहीं केवल एक सीट सपा के खाते में थी. अब देखना ये है कि बीजेपी और सपा इन चारो सीटों पर किसको उपचुनाव के लिए किसको उम्मीदवार घोषित करेगी.

ददरौली सीट के लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 25 अप्रैल तक नामांकन होगा. इसके बाद 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और फिर 29 मार्च को नाम वापस होंगे. ददरौली में 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग के दौरान वोट डाले जाएंगे. इन सभी चारों सीटों पर वोटों की गिनती छह जून को होगी.

वहीं लखनऊ पूर्व सीट पर 26 मार्च से लेकर तीन मई तक नामांकन होगा और चार मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और छह मई को नाम वापस लिए जाएंगे. यहां पर 20 मई को पांचवें चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे.

तो वहीं गैसड़ी विधानसभा सीट पर छठवें चरण के दौरान 29 अप्रैल से छह मई तक नामांकन होगा. फिर सात मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और फिर नौ मई को नाम वापस लिया जाएंगे. इसके बाद यहां पर 25 मई को वोटिंग होगी.

तो वहीं दुद्धी विधानसभा सीट पर सातवें चरण में चुनाव होगा. यहां सात मई से 14 मई तक नामांकन होगा. इसके बाद 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 मई को नाम वापस लिया जाएगा और फिर एक जून को अंतिम चरण की वोटिंग के दौरान वोट डाले जाएंगे.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election Date 2024 Live: तारीखों की घोषणा से पहले चढ़ने लगा चुनावी रंग, पार्टियां दे रहीं अपनी गारंटी, EC ऑफिस पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त

लखनऊ पूर्वी विधानसभा

बता दें कि लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट- 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल ने फतह हासिल की थी. इस चुनाव में उन्होंने सपा केअनुराग भदौरिया को 68731 वोटों के अंतर से हराया था. उनके निधन के बाद से यह सीट खाली चल रही है.

दुद्धी विधानसभा

दुद्धी विधानसभा सीट पर 2022 में विधानसभा चुनाव हुआ था, जिसमें रामदुलार गोंड ने चुनाव जीत कर समाजवादी पार्टी के विजय सिंह गौड़ को 6297 वोटों से हराया था. फिलहाल रेप मामले में उनको कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है और वह जेल मे हैं. इस वजह से ये सीट खाली चल रही है.

ददरौली विधानसभा

इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह ने चुनाव जीता था और सपा के राजेश कुमार वर्मा को 9701 वोटों के अंतर से मात दी थी. राजेश कुमार के निधन के कारण ये सीट भी खाली चल रही है.

गैसड़ी विधानसभा सीट

इस सीट पर भी 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवार शिव प्रताप यादव ने जीत हालिस की थी. उन्होंने बीजेपी के भारतीय जनता पार्टी के शैलेश कुमार सिंह को 5837 वोटों के अंतर से हराया था. इसी साल यानी 26 जनवरी 2024 को शिव प्रताप यादव का निधन हो गया था और तभी से ये सीट भी खाली चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago