देश

UP News: मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, कार में सवार 4 लोगों की मौत, SP ने की मामले की पुष्टि

Up Car Accident: लखनऊ हावड़ा एक्सप्रे-वे पर भीषण ट्रक हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक अनियंत्रित कार किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई. जिसके बाद कार में सवार सभी चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. हादसे को लेकर मैनपुरी एसपी का भी बयान सामने आया है. एसपी विनोद कुमार ने इस हादसे की पुष्टि कहते हुए कहा कि सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान की जा रही है. बता दें कि कार में सवार सभी लोग कोलकाता से अलीगढ़ जा रहे थे. एसपी ने आगे कहा कि यातायात को सुचारू रूप से चल रहा है. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मरने वालों में तीन की हुई पहचान

हादसे की सूचना मिलती पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. जिसके बाद काल से मृतकों के शरीर को एक-एक कर निकाला गया. जिसके बाद पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सड़क हादसे में मरने वालों में तीन की पहचान हुई है. मृतकों में जिसान, आदिल, अमन हसन का नाम शामिल है.

शनिवार को कासकंज में भी हुआ था भीषण हादसा

उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार की वजह से हदसों की संख्या रोजना बढ़ती जा रही है. बता दें कि शनिवार को भी कासगंज में गंगा स्नान के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में जा पलट गई. इस हादसे में जहां कुछ लोग पानी में डूब गए, वहीं कुछ लोगों की जान ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से हो गई. जानकारी रहे कि इस दर्दनाक हादसे में 23 लोगों को मृत्यु हो गई थी.

यह भी पढ़ें: यूपी में भी एमपी जैसा भयंकर विस्फोट, पटाखा फैक्ट्री जलकर स्वाहा, ऑनर समेत 4 की मौत

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

9 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

38 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

42 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

57 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

59 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago