देश

‘यूपी के लड़के’ फिर साथ आए, आगरा पहुंची राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव भी हुए शामिल, जानें- क्‍या कुछ बोले ?

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: पूर्वोत्‍तर भारत से पश्चिमी भारत के लिए निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ आगरा पहुंच गई है. इस यात्रा की अगुवाई सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी कर रही हैं; जिसमें आज अखिलेश यादव शरीक हो गए. तीनों युवा नेताओं को देखकर कांग्रेसियों ने कई नारे लगाए. किसी ने कहा- ‘यूपी के लड़के’, तो किसी ने कहा- यूपी को ये साथ पसंद है…

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी एक-दूसरे के बीच सिर्फ और सिर्फ नफरत फैलाने का काम करती है, और आपसी सौहार्द्य को बिगड़ने का काम करती है ,आइये हम इस नफरत के रोजगार को मोहब्बत से हटाएंगे. देश में जो अन्याय बढ़ रहा है उसे ख़त्म करेंगे.

राहुल गांधी ने कहा- अगर आप गरीब हैं, तो आपको इस देश में 24 घंटे अन्याय…और अन्याय का ही सामना करना पड़ेगा. इस देश में नफरत की वजह अन्याय है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ा है. कांग्रेस सांसद राहुल ने यह भी कहा कि हमारे देश के नौजवानों में नफरत भरी जा रही है.

यह भी पढ़िए: चंदौली जिले में इस तारीख को प्रवेश करेंगे राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस ने तैयारी की पूरी, इन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

बीजेपी को हटाओ और देश को बचाओ- अखिलेश यादव

पहली दफा ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ में शामिल हुए अखिलेश यादव ने कहा- “हमारा एक मात्र संदेश है, बीजेपी को हटाओ,और देश को बचाओ, देश पर से संकट हटाओ.” समाजवादी पार्टी के मुखिया और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा तो सब लगाते हैं, लेकिन यहां किसान का हाल बेहाल है, वो परेशान हैं.

नौकरियां नहीं हैं, युवा आत्महत्या कर रहे हैं- सपा सुप्रीमो

अखिलेश बोले- “हमारे देश के नौजवानों में नफरत फैलाई जा रही है. नौकरियां नहीं हैं. युवा डिग्री जलाकर आत्महत्या कर रहा है. ये सरकार जान-बूझकर सब करवाती है, कभी दंगा तो कभी पेपर भी लीक कराती है.”

यह भी पढ़िए: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान- ‘राहुल गांधी की यात्रा देखकर घबरा गए हैं BJP के लोग’, बोले- मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

12 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

26 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

32 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

45 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago