देश

Kaushambi Firecrackers Factory Blast: यूपी में भी एमपी जैसा भयंकर विस्फोट, पटाखा फैक्ट्री जलकर स्वाहा, ऑनर समेत 7 की मौत

Firecrackers Factory Blast in Kaushambi: उत्‍तर प्रदेश में आज मध्‍य प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री जैसा भयंकर विस्‍फोट हुआ है. यहां कौशांबी जिले के भरवारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे वहां कोहराम मच गया. कई कर्मचारी विस्‍फोट की चपेट में आ गए. पुलिस के मुताबिक, इस विस्‍फोट में जान गंवाने वाले लोगों में फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है. घटनास्‍थल से अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं. कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

कौशांबी के SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने बयान में कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर बचाव अभियान जारी है. वहीं, प्रयागराज ADG भानु भास्कर ने भी घटना के बारे में मीडिया को जानकारी दी.

भानु भास्कर ने कहा, “कौशांबी के कस्बा भरवारी में जिस पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट हुआ है, उसके मालिक का नाम मोहम्मद शाहिद है. शुरूआती जांच में यह पता चला है कि वहां आग विस्फोट के कारण लगी. केमिकल का इस्तेमाल हुआ था…इसलिए विस्‍फोट का असर ज्‍यादा पड़ा. बहरहाल, आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

ADG भानु भास्कर ने कहा कि “पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए थे. CFO की पूरी टीम सहित 5 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए थे….CFO अभी भी मौके पर मौजूद हैं. घटनास्‍थल पर जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, वहां 7 लोगों की मृत्यु हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं.”

 

यह भी पढ़िए: MP की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 7 की मौत, 100 लोग झुलसे, धमाके से सड़क किनारे बिखरे शव

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago