फाइल फोटो- सोशल मीडिया
UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश में दो दिन से कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. 17 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी को भी किया जा रहा है. पेपर लीक और साल्वर को लेकर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है. बावजूद इसके पेपर लीक के दावे को लेकर एक खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर पेपर के कुछ स्क्रीनशॉट्स और फोटोज वायरल कर ये दावा किया जा रहा है कि, 17 फरवरी को दूसरी शिफ्ट में आयोजित हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है.
बता दें कि इस सम्बंध में सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘एक्स’ पर ये दावा किया है कि, 17 फरवरी को दूसरी पाली का पेपर आंसर-की के साथ वायरल हो रहा है. तो वहीं सोशल मीडिया पर किए जाने वाले इन दावों के बीच यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPPRB) ने ट्वीट कर महत्वपूर्ण जानकारी दी है और पेपर लीक के दावे को गलत बताया है. इसी के साथ ही वायरल दावों की जांच करने की बात कही है. साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPPRB) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ट्वीट किया है और कहा है कि, ‘प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Edit सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है बोर्ड एवं @Uppolice इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है. परीक्षा सुरक्षित एवं सुचारू रूप से जारी है.’ इसी के साथ ही बोर्ड ने कहा है कि, सोशल मीडिया पर पेपर लीक को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा का आयोजन दो दिन यानी 17 और 18 फरवरी को आयोजित हो रही है. बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को सुचारू और शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए गए हैं.
बता दें कि ‘एक्स’ (ट्विटर) पर वायरल पेपर लीक की तस्वीरों के साथ यूजर्स ने इसे सच होने का दावा किया है. इसी के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘लेकिन आप देखे तो ये second shift का पेपर है जो 5 बजे के बाद छूटा है जिसमे निकलने में 15 से 20 मिनट लगता है और बाहर आकर आंसर लिखने में भी 10 मिनट और पेपर साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि पेपर की फोटो दिन में कड़ी धूप में खींची गई है, धूप तो एडिट नहीं की जा सकती है, कुछ तो गड़बड़ हुई.’ इसी के साथ ही एक यूजर ने कुछ तस्वीरें एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि यह भ्रम नहीं है, 17 फरवरी 2024 दूसरी शिफ्ट का पेपर लीक की बात सच है. एक अन्य यूजर ने दावा किया कि 17 फरवरी को दूसरी मीटिंग का पेपर लीक हुआ है और उत्तर कुंजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तो वहीं पेपर लीक की खबर से परेशान एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘सर एक बच्चा एग्जाम से पहले ये पेपर की फोटो कॉपी निकालकर पढ़ रहा था, क्या वो भी एडिट है, सर प्लीज आपसे दिल से निवेदन है कि पेपर लीक हुआ कृपया जांच कराइये.’
तो वहीं प्रदेश में जारी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच परीक्षा के पहले दिन यानी 17 फरवरी तक 122 जालसाज अभ्यर्थी और सॉल्वर गैंग के शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से 96 लोगों को परीक्षा के दौरान दबोचा गया, जबकि यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अलग-अलग जगह से 18 जालसाजों को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक सबसे अधिक 15-15 जालसाज एटा और प्रयागराज कमिश्नरेट से पकड़े गए हैं. इसी के साथ ही मऊ, सिद्धार्थनगर व प्रयागराज से 9-9, गाजीपुर से 8 और आजमगढ़ से 7 ठगों की गिरफ्तारी हुई है. तो वहीं पुलिस लगातार परीक्षा पर नजर बनाए हुए है.
-भारत एक्सप्रेस
US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…
Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…
Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…