खेल

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने ठोका दोहरा शतक, भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया विशालकाय टारगेट

India vs England: राजकोट टेस्ट में भारत ने यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का टारगेट दिया है. भारत की ओर से दूसरी पारी में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 214 रनों की पारी खेली. वहीं शुभमन गिल ने 91 रन बनाए. जबकि, सरफराज खान ने 68 रनों का योगदान दिया. टीम इंडिया को पहली पारी में 126 रन की बढ़त हासिल हुई थी. कप्तान रोहित शर्मा ने चौथे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 430 रन पर दूसरी पारी घोषित कर दी.

तीसरे दिन जायसवाल हुए थे रिटायर्ड हर्ट

भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 319 रन पर ऑल आउट कर दिया. उसके बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी और जल्द ही कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया. रोहित ने 19 रन बनाकर आउट हो गए. पहली पारी में शतक ठोकने वाले रोहित शर्मा जो रूट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. उसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल ने पहली पारी की निराशा को छोड़ते हुए पांचवां अर्धशतक जड़ दिया. जायसवाल ने 104 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनके जाने के बाद रजत पाटीदार क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन वह खाता खोले बिना ही आउट होकर पवेलियन लौट गए.

चौथे दिन भारत की अच्छी शुरुआत

टीम इंडिया ने चौथे दिन की शुरुआत दो विकेट पर 196 रन से आगे खेलना शुरू किया. कुलदीप यादव और शुभमन गिल ने इंग्लैंड को करीब एक घंटे तक विकेट के लिए तरसाया. दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की. कुलदीप यादव ने गिल की तुलना में काफी आक्रामक रवैया अपनाया और हार्टली की गेंद पर छक्का भी लगाया. दोनों खिलाड़ियों के बीच गलतफहमी के कारण गिल को अपना विकेट खोना पड़ा. भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 430 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: भारत के लिए बड़ी खुशखबड़ी, राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम से जुड़ेंगे आर अश्विन

IND vs ENG, 3rd Test, Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में टीम इंडिया का स्कोर 196-2, भारत 322 रन से आगे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago