Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Police Recruitment Exam: बागपत में पुलिस भर्ती की परीक्षा दे रही युवती ने फाड़ा प्रश्न पत्र, परीक्षा केंद्र पर जमकर काटा हंगामा

Baghpat: प्रश्न पत्र फाड़ने के बाद युवती ने हंगामा कर दिया. इसके बाद उसके परिजनो को बुलाकर सुरक्षाकर्मियों ने एम्बुलेंस से घर भेजा.

युवती को एम्बुलेंस से भेजा गया घर

UP Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की परीक्षा दूसरे दिन भी जारी है. पहली पाली में परीक्षा का आयोजन हो चुका है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि बागपत में चल रही पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब एक अर्धविक्षिप्त युवती ने पुलिस भर्ती का पेपर फाड़ दिया. बता दें कि परीक्षा केंद्र पर मौजूद पुलिस बल ने नकल विहीन परीक्षाओं और पारदर्शिता के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्ध विक्षिप्त युवती को घण्टों परीक्षा स्थल पर बैठाए रखा और पूरे मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी. इसके बाद ही सूचना पर पहुंचे युवती के भाई को सुपुर्द करते हुए एक एंबुलेंस द्वारा युवती को उसके घर भेजा गया.

बता दें कि पूरा मामला जनपद मुख्यालय के स्याद्वाद कॉलेज से सामने आया है. यहां पुलिस सिपाही भर्ती को लेकर परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा केंद्र में 434 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं. इसी केंद्र में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खामपुर लुहारी गांव निवासी प्रकाश सिंह की बेटी सविता भी परीक्षा देने पहुंची थी. खबर सामने आ रही है कि परीक्षा देते वक्त उसने अपना प्रश्न पत्र फाड़ दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. इस पर शोरगुल सुनकर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी परीक्षा स्थल पहुंचे और युवती को हिरासत में ले लिया. तो वहीं जांच-पड़ताल में पाया गया है कि युवती अर्ध विक्षिप्त है. फिर सुरक्षा बलों ने इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी. आनन-फानन में युवती के परिजन परीक्षा केंद्र पहुंचो तो पुलिस ने एक एंबुलेंस के जरिए युवती को उसके घर भेज दिया है. बता दें कि नकल विहीन और पारदर्शिता से परीक्षा कराने को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने भारी पुलिस बल के साथ सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. बता दें कि जिस युवती को अर्ध विक्षिप्त बताया जा रहा है उसके पास एडमिट कार्ड भी था और उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. बताया जा रहा है कि एक घंटे तक वह परीक्षा भी देती रही. इसके बाद उसने प्रश्न पत्र फाड़ दिया. इसके बाद युवती को अर्धमानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है. इस पूरे मामले में सवाल उठता है कि अगर युवती अर्ध विक्षिप्त थी तो परिजनों ने उसका परीक्षा फार्म क्यों भरवाया. फिलहाल इस सम्बंध में परिजनों की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें-UP Police Recruitment Exam: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू…चप्पे-चप्पे पर CCTV की नजर, केंद्रों पर लगे जैमर

आज परीक्षा का है अंतिम दिन

बता दें कि पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन 17-18 फरवरी को हो रहा है. यह परीक्षा 60244 सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है. पूरे प्रदेश में इसमें 48 लाख 17 हजार 441 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसमें से 15 लाख 48 हजार 969 महिला अभ्यर्थी शामिल हो रही हैं और 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी अन्य राज्यों से शामिल होने के लिए परीक्षा में आ रहे हैं. दूसरे दिन की परीक्षा के लिए सुबह की पाली की परीक्षा समाप्त हो चुकी है, दोपहर की पाली में 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा.

इनपुट- कुलदीप पंडित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital