देश

एक्शन में यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, अब काम में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं

लखनऊ- उतर-प्रदेश की योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. गुजरात कैडर के IAS  अधिकारी और राज्य के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने यूपी में  अफसरों और कर्मचारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. ड्यूटी में अनुशासन और कर्तव्यों के लिए जवाबदेही को पंसद करने वाले एक शर्मा  की रूलबुक में ड्यूटी की कोताही की बड़ी कीमत  चुकानी पड़ती है. उन्होंने अफसरों को  चेतावनी देते हुए कहा है कि, अब प्रदेश में कामों में  ढीलापन बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं किया जाएगा. उन्होंने  प्रदेश के कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कह दिया है कि, चलता है शब्द अब यूपी  में नहीं चलेगा.

गुजरात कैडर के आईएस अधिकारी ऐके शर्मा  अब वही तेजी और अनुशासन यूपी के एडमिन्स्ट्रेशन में इंजेक्ट कर रहे हैं. एके शर्मा अक्सर अपने विभागीय सरप्राइज विजिट से अधिकारियों और कर्मचारियों को शॉक देते रहे हैं. पिछले दिनों ही उन्होंने बाराबंकी के एक इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने  काम को पेंडिग देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार और और लोगों से खुद सीधे फोन पर बात करके उनकी समस्या का निदान भी किया. एके शर्मा के काम का तौर-तरीके राज्य सरकार की ही तरह केंद्र सरकार में भी खूब मशहूर. गुजरात में अपनी सर्विस के दौरान वो काम के प्रति ऐसी लगन और स्फूर्ति के लिए जाने जाते थे. कर्तव्यों के प्रति सजग और तत्पर रहना उनके कर्मशैली का हिस्सा है.  एके शर्मा के काम के तरीके ने यूपी के सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया है . वो अचानक ही किसी भी दिन विभाग के किसी भी य़ूनिट में पहुंच कर कामों का निरीक्षण शरू कर देते हैं. इतना ही नहीं वो जनता से सीधे संवाद करने के लिए भी जाने जाते है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

23 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

32 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

33 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago