खेल

“IPL में ‘प्रेशर’ है तो मत खेलो”, कपिल देव की नसीहत पर गूंज उठीं तालियां..

भारत के दिग्गज  ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव क्रिकेट से संन्यास के बाद भी काफी एक्टिव रहते हैं. 1983 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज पर फतह हासिल करके भारत को पहली बार ना सिर्फ विश्वविजेता बनाया था, बल्कि भारत के सर्विणम क्रिकेट युग की नींव भी रख दी थी. उनका अपार अनुभव भारतीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत और मार्गदशक रहा है. वो अक्सर क्रिकेट के शोज में खेल के प्रति अपने सुझाव और खामियों पर खुलकर बात करते हैं. उनकी कही गई बात को भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट भी गौर सुनता है और उस पर अमल भी करता है.

इस बार उन्होंने आईपीएल पर बात करते हुए  खिलाड़ियों को नसीहत दी है. एक क्रिकेट कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जिस खेल को आप पसंद करते हो जान से ज्यादा चाहते हो तो उसके लिए आप कभी प्रेशर फील कैसे कर सकते हो. इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने उन खिलाड़ियों को नसीहत दी जो कहते है कि क्रिकेट एक प्रेशर गेम है. कपिल देव ने दबाव में खेलने वाले खिलाड़ियों को करारा जवाब दिया है. इस शो के दौरान कपिल देव ने कहा कि, ‘आज कल मैं बहुत सुनता हूं टीवी पर कि बहुत प्रेशर है. आईपीएल खेलते हुए बहुत प्रेशर है. अपनी बात को मुखरता से रखने वाले भारत के महान कप्तान कपिल ने आगे कहा कि, मैं उन खिलाड़ियों से कहना चाहूंगा कि अगर आप में क्रिकेट खेलना का इतना दबाव है तो  IPL में खेलना बंद कर दें. अपनी बात कोे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि, खिलाडि़यों को अगर पैशन है तो प्रेशर नहीं होना चाहिए. हम एंजॉय करने के लिए खेलते है और एंजॉयमेंट में प्रेशर हो ही नहीं सकता है. उनकी इस स्पोर्टसमैन स्प्रिट पर कार्यक्रम में बैठे लोगों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया.

खिलाड़ी में जुनून है तो दबाव नहीं होगा

कपिल ने अपने इस बयान में  उन खिलाड़ियो की तरफ संकेत किया है जो लीग क्रिकेट खेलकर अनफिट हो जाते हैं और फिर कहते है कि खेल का बहुत ज्यादा दबाव है. इसलिए वो मनमुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ सालों की बात करें तो भारत समेत दुनिया में क्रिकेट बहुत ज्यादा खेला जाना लगा है. टेस्ट, वनडे और टी-20 फार्मेट के अलावा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और लीग क्रिकेट में भी काफी व्यस्त रहते हैं. इन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के दौरान खिलाड़ी अक्सर चोटिल होकर किसी महत्वपूर्ण क्रिकेट इवेंट या सीरज में नेशनल टीम से बाहर हो जाते हैं. कई खिलाड़ी अक्सर कहते नजर आते हैं कि उन पर ज्यादा क्रिकेट खेलने का प्रेशर है. इन्हीं खिलाड़ियों पर बात करते हुए कपिल देव ने कहा है कि जिस खिलाड़ी में जुनून हो तो उस पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं होगा और अगर ऐसा है तो उन्हें क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए.

 

-भारत एक्स्प्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

10 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

17 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

27 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 hours ago