देश

UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की दवाईयां जलकर हुई राख, लगा लंबा जाम

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दवाइयों से भरे ट्रक में अचानक से आग लग जाने से पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर और खलासी ने कूद कर अपनी जान बचाई और फैरन घटना की जानकारी पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि ट्रक में आग लगने से चार किलो मीटर तक लम्बा जाम लखनऊ से आगरा की तरफ जाने वाली लेन पर लग गया, जिसे पुलिस ने जाकर खुलवाया और लोगों को राहत मिली.

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब साढ़े छह बजे इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुरखा के पास चैनल नंबर 126 पर गुवाहाटी से जयपुर जा रहे दवाइयों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर धूं-धूं कर जलने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई.

ट्रक में भीषण आग लगने के कारण हाइवे पर भी अफर-तफरी मच गई. आनन-फानन में मुख्य अग्नि शमन अधिकारी तबारक हुसैन अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. फायर कर्मी और दमकर की मदद से आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग लगने का सही कारण सामने नहीं आ सका है. हालांकि दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर जल्द आग पर काबू पा लिया था.

ये भी पढ़ें: UP: लखीमपुर खीरी में भीड़ पर चढ़ा ट्रक, छह की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

घटना को लेकर क्या बोले एसपी ग्रामीण

घटना के सम्बंध में एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने जानकारी दी कि, यह दवाइयों से भरा हुआ ट्रक था, जो गुवाहाटी से जयपुर जा रहा था, किन्हीं कारणों से इसमें आग लग गई और यह ट्रक जलकर राख हो गया. आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में किसी प्रकार से कोई हताहत नहीं हुआ है. ट्रक ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं. जाम खुलवा दिया गया. यातायात सुचारु रूप से शुरू हो गया है. आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है.

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago