देश

MP News: मध्य प्रदेश में गरीब महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह मिलेगा : सीएम शिवराज सिंह चौहान

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस के मौके पर गरीब महिालाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. अब राज्य की गरीब महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “लाडली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू की जाएगी. योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत मिलता रहेगा. योजना पर पांच वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे.”

उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनाएगी. मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है. बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा. परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने उद्योग लगाने पर तीन साल तक सारी अनुमतियों से दी छूट

समारोह को सांसद राव उदयप्रताप सिंह और विधायक सीतासरन शर्मा ने भी संबोधित किया. जिले के प्रभारी एवं खनिज साधन मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago