Mathura boat accident
Mathura boat accident: शुक्रवार (10 अप्रैल) को कृष्ण नगरी मथुरा में एक बड़ा हादसा हुआ. वृंदावन में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर, पर्यटकों से भरी एक नाव यमुना नदी में पलट गई. बता दें कि नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. इनमें से 10 लोगों की नदी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई.
मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. करीब 2:45 बजे श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर केशी घाट के पास पर्यटकों से भरी एक मोटर बोट यमुना नदी में हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे.
जानकारी के अनुसार, नाव तेज हवाओं के कारण असंतुलित हो गई और पास में बने पीपा (पोंटून) पुल से टकराकर पलट गई. अचानक हुए इस हादसे में सभी यात्री नदी में गिर गए. इनमें से करीब 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 22 लोगों को बचा लिया गया है. कुछ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है.
मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नाव में सवार अधिकतर लोग पंजाब के लुधियाना से आए पर्यटक थे. स्थानीय गोताखोर गुलाब के मुताबिक, हादसे के समय तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से टकरा गई. घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है. हादसे के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), स्थानीय पुलिस और करीब 50 गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है. सभी लोग मिलकर नदी में लापता यात्रियों की तलाश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कासगंज सड़क हादसा: अंतिम संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; कई घायल
मथुरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि नाव पोंटून पुल से टकरा गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और लापता लोगों को खोजने की कोशिश की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर INDIA गठबंधन में मतभेद बढ़ते नजर आ रहे हैं. सोनिया…
थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीआरपीएफ द्वारा…
वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए वड़ा से धातु का बोल्ट निकलने का मामला चर्चा…
Bank Account Freeze Rules: RBI ने साइबर फ्रॉड और मनी म्यूल खातों पर लगाम लगाने…
Mohammed Shami BJP News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
पीएम मोदी के दिसंबर में संभावित कनाडा दौरे से पहले भारत और कनाडा के बीच…