Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मथुरा में दर्दनाक हादसा! तेज हवा से पलटी नाव, मचा कोहराम; 10 की हुई मौत

Mathura boat accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के पास यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया. तेज हवाओं के कारण पर्यटकों से भरी नाव पीपा पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं.

Mathura boat accident

Mathura boat accident

Mathura boat accident: शुक्रवार (10 अप्रैल) को कृष्ण नगरी मथुरा में एक बड़ा हादसा हुआ. वृंदावन में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर, पर्यटकों से भरी एक नाव यमुना नदी में पलट गई. बता दें कि नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. इनमें से 10 लोगों की नदी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई.

जानिए कैसे पलटा नाव?

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. करीब 2:45 बजे श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर केशी घाट के पास पर्यटकों से भरी एक मोटर बोट यमुना नदी में हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे.

जानकारी के अनुसार, नाव तेज हवाओं के कारण असंतुलित हो गई और पास में बने पीपा (पोंटून) पुल से टकराकर पलट गई. अचानक हुए इस हादसे में सभी यात्री नदी में गिर गए. इनमें से करीब 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 22 लोगों को बचा लिया गया है. कुछ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है.

अधिकारी ने क्या बताया?

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नाव में सवार अधिकतर लोग पंजाब के लुधियाना से आए पर्यटक थे. स्थानीय गोताखोर गुलाब के मुताबिक, हादसे के समय तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से टकरा गई. घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है. हादसे के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), स्थानीय पुलिस और करीब 50 गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है. सभी लोग मिलकर नदी में लापता यात्रियों की तलाश कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: कासगंज सड़क हादसा: अंतिम संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; कई घायल


मथुरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि नाव पोंटून पुल से टकरा गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और लापता लोगों को खोजने की कोशिश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital