देश

UP MLC Elections: एमएलसी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह की जीत, सपा की करारी हार

UP MLC Elections: भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने सपा के उम्मीदवारों को हराकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनाव (MLC by Elections) में जीत दर्ज की है. निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद मुशहिद ने बताया कि विजयी हुए भाजपा के मानवेंद्र सिंह ने 280 वोट हासिल किए और समाजवादी पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी राम जतन राजभर को 115 वोट मिले.

सीएम योगी ने दी बधाई

वहीं विजयी भाजपा के पद्मसेन चौधरी को 279 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के रामकरण को 116 वोट हासिल हुए. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनो पार्टियों के एक-एक वोट अमान्य करार दिए गए. वहीं बीजेपी उम्मीदवारों की जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है. सीएम योगी ने भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है.


सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद हेतु संपन्न हुए उप-चुनाव में डबल इंजन सरकार के प्रत्याशी पदमसेन चौधरी एवं मानवेन्द्र सिंह को जीत की हार्दिक बधाई. पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विजयी दोनों सम्मानित सदस्यों का लोकनिष्ठ आचरण, कर्मठता एवं अनुभव ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में सहायक होगा.”

ये भी पढ़ें: UP News: “…ऐसा लगता है यूपी में शासन-प्रशासन जिम्मेदारी से भाग रहे हैं”, डीजीपी के सेवानिवृत्त होने के मामले में योगी सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना

किन विधायकों ने नहीं किया मतदान

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को हुए उपचुनाव में 396 विधायकों ने मतदान किया. जिन सात विधायकों ने मतदान नहीं किया, उनमें जेल में बंद तीन विधायक अब्बास अंसारी (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी), इरफान सोलंकी (सपा) और रमाकांत यादव (सपा) शामिल हैं. इसके अलावा कांग्रेस के दो विधायकों, बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक और सपा के एक विधायक मनोज पारस ने मतदान नहीं किया. संख्या बल को देखते हुए पहले से ही बीजेपी उम्मीदवारों का पलड़ा भारी माना जा रहा था. हालांकि, अखिलेश यादव का दावा था कि वे बीजेपी को हराएंगे. लेकिन अंत में बीजेपी उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से चुनाव में जीत दर्ज किया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

3 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

4 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago