देश

Teacher’s Day-2023: शिक्षक दिवस पर बांटे जाएंगे 2 लाख टैबलेट, लोकभवन में होगा कार्यक्रम

Teacher’s Day-2023: शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को राज्य शिक्षक के सम्मान समारोह के साथ स्कूलों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब स्थापना की शुरुआत भी की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन में होगा. इस खास मौके पर दोनों योजनाओं के लिए 2 लाख टैबलेट भी बांटे जाएंगे. बता दें कि योगी सरकार ने डिजिटल पठन-पाठन को लेकर ये फैसला लिया है.

बता दें कि शिक्षक दिवस-2023 के मौके पर उत्तर प्रदेश के तीन शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड-2023 से सम्मानित करने जा रही हैं. इस मौके पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में देशभर के 50 शिक्षक शामिल होंगे और कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में होगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तीन स्तरों पर मेरिट के आधार पर इन शिक्षकों का चुनाव किया है, जिसमें से उत्तराखंड के एक शिक्षक भी शामिल हैं. सभी शिक्षकों को तीन सितम्बर को ही दिल्ली पहुंचना होगा. तो वहीं प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों को सम्मानित करेंगे और इस खास मौके पर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में डिजिटल पठन-पाठन की प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए राज्य के बेसिक विद्यालय के दो लाख से ज्यादा शिक्षकों में टैबलेट बांटने की शुरुआत की जाएगी.

ये भी पढ़ें- National Teacher Award-2023: शिक्षक दिवस पर यूपी के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए किस राज्य से कितने अध्यापक होंगे सम्मानित

मालूम हो कि योगी सरकार निपुण भारत मिशन के तहत प्रदेश के बेसिक विद्यालयों को तेजी से अपडेट कर रही है. ताकि बेसिक शिक्षा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे किसी भी तरह से कॉन्वेंट के बच्चों से पीछे न रह सकें. इसीलिए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट बांटे जाएंगे ताकि, डिजिटल पठन-पाठन को बढ़ावा मिले. स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने मीडिया को जानकारी दी कि, शिक्षकों के बीच डिजिटल पठन-पाठन को बढ़ावा देने के लिए ही 5 सितंबर से दो लाख से ज्यादा शिक्षकों में टैबलेट बांटा जाएगा. इसके माध्यम से बच्चों को भी डिजिटल पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा ताकि बेसिक के बच्चों को किसी तरह की कमी महसूस न हो. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया का प्रदेश में बेसिक शिक्षा के कई ऐसे स्कूल भी हैं, जहां डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के पिता से मिले पीएम मोदी, ब्रज क्षेत्र पर लिखी गई उनकी पुस्तक को खुद किया स्वीकार

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे किया अपना…

10 minutes ago

‘तू छोले बेचने गया था…’, 3-0 से हार के बाद बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल

Babar Azam Captaincy Controversy: वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए…

17 minutes ago

CSK ने चलते-चलते कर दिया सबसे बड़ा धमाका, धोनी-जहीर की जोड़ी देख कांपेंगी बाकी 9 टीमें?

CSK New Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा बदलाव…

28 minutes ago

निजाम की जिद, रजाकारों का अत्याचार और भारत में विलय: पढ़ें हैदराबाद के एकीकरण की पूरी दास्तान

आजादी के समय हैदराबाद को भारत में मिलने से रोकने वाले रजाकार कौन थे? जानिए…

36 minutes ago

महज एक नेता नहीं, सादगी की मिसाल थे भोला पासवान शास्त्री; जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक है उनकी कहानी

बिहार की राजनीति का जिक्र आते ही अक्सर बड़े-बड़े काफिले और सत्ता का रुआब आंखों…

39 minutes ago

गिरफ्तार होते ही पहला सवाल क्या पूछना है? सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया वो मंत्र जिससे बच जाएगी जमानत

Supreme Court Arrest Rules: क्या पुलिस आपको बिना कुछ लिखे गिरफ्तार कर सकती है? सुप्रीम…

47 minutes ago