अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब होने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पतालम भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है. सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षण मिलने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को हल्के बुखार के लक्षण दिखाई दिए. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पतालम में भर्ती कराया गया. इससे पहले भी सोनिया गांधी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना कर चुकी हैं. फिलहाल डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है.
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: सोने चला गया रोवर प्रज्ञान, ISRO चीफ बोले- अब 22 सितंबर से फिर शुरू करेगा काम
सोनिया गांधी पिछले दिनों मुंबई में हुई विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक में भी शामिल हुई थीं. बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत हुई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…