देश

Azam Khan: न जादू-टोना, न तंत्र-मंत्र, फिर आजम खान के घर किसने फेंकी थी कपड़ों की पोटली? पुलिस ने किया खुलासा

UP News: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के घर में गुरुवार रात कपड़ों से भरी एक पोटली फेंकने का मामला सामने आने के बाद जहां आस-पास के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे और जादू-टोना, तंत्र-मंत्र जैसी चर्चाएं जोर पकड़ रही थी. वहीं पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है. जानकारी सामने आई है कि किसी मानसिक रूप से बीमार शख्स ने कपड़ों की पोटली फेंकी थी. हालांकि इस मामले में आजम खान की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पर सवाल उठ रहे थे. इस पर मामले की जांच के बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

तंजीम फातिमा ने उठाए थे सवाल

जानकारी सामने आ रही है कि रामपुर जिले में स्थित आजम खान के घर में किसी ने कपड़ों से भरी पोटली फेंक दी थी. इस संबंध में एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने मीडिया को बताया कि गुरुवार रात एक मंदबुद्धि शख्स ने उनके घर में कपड़ों से भरी एक पोटली फेंक दी थी. इस पर चिंतित उनकी पत्नी तंजीम फातिमा ने फोन पर उनको जानकारी दी थी और उनका पत्र भी आया था. इस सम्बंध में उन्होंने चिंता जाहिर की थी. फातिमा ने किसी गहरी साजिश का अंदेशा भी जताया था.

मानसिक रूप से बीमार शख्स ने फेंकी थी पोटली

इस पर सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया और पूरे मामले की जांच की गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोहम्मद फेहमीद नाम के एक शख्स को पकड़ा गया. वह मानसिक रूप से बीमार है. इसी ने कपड़ों से भरी पोटली उनके घर में फेंकी थी. इस पर सीएमओ से बात करके शख्स को मेंटल हॉस्पिटल भिजवाया जा रहा है.

पढ़े इसे भी- UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव का शंखनाद, आरक्षण ने बढ़ाई उम्मीद, आधी सीटों का बदला गणित, राजनीतिक दल बिछा रहे बिसात

चार पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

साथ ही आजम खान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी सुरक्षा Y कैटेगरी की सुरक्षा है. मौके पर जो चार सिपाही अनुपस्थित थे, उन्हें लापरवारी के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.  पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब सपा नेता की सुरक्षा में दूसरे सिपाहियों को तैनात किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

48 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago