UP MLC Elections 2023: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए मनोनित सदस्यों की खाली छह सीटों के लिए भाजपा ने नाम तय कर लिए हैं. इसी के साथ करीब 10 महीनों का इंतजार भी खत्म हो गया है. जानकारी सामने आ रही है कि BJP की ओर से विधान परिषद के लिए छह नामों का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया गया है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए मनोनित सदस्यों की छह सीटें बीते साल जून से ही खाली चल रही थीं. इन सीटों पर तमाम कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने इन कयासों पर विराम लगा दिया है और विधान परिषद के लिए नाम भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जो नाम भेजे गए हैं, इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी ने रजनीकांत माहेश्वरी (पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्रज भाजपा), साकेत मिश्रा (पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य, नृपेंद्र मिश्र के पुत्र), लालजी प्रसाद निर्मल (अंबेडकर महासभा), तारिक मंसुरी (वीसी एएमयू), रामसुभग राजभर (अधिवक्ता, आजमगढ़), हंसराज विश्वकर्मा (भाजपा जिलाध्यक्ष, काशी) के नाम मनोनयन के लिए भेजे गए हैं.
ये भी पढ़ें: सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- AK-47 से मूसेवाला जैसा करेंगे हाल
पार्टी सूत्रों की माने तो बीजेपी के ओर से लंबे इंतजार के बाद एमएलसी के नामों के फाइनल हो जाने से उपचुनाव की तैयारी भी तेज कर दी गई है. पार्टी ने उपचुनाव के लिए ही निकाय चुनाव की तैयारी भी मिशन मोड में शुरू कर दी है. पार्टी के ओर से अगले कुछ दिनों में उपचुनाव को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी.
जानकारी सामने आ रही है कि इससे पहले बीते दिनों में एमएलसी के उम्मीदवारों के नामों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, अब नामों को लेकर सारे कयासों पर विराम लग गया है. दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनावों की तैयारियों में भी जुटी है.
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…