मुख्तार अंसारी-अफजाल अंसारी (फोटो सोशल मीडिया)
Mukhtar Ansari’s Brother Afzal Ansari: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या करने वालों का एनकाउंटर होने की आशंका जताई जा रही है. यह आशंका किसी और ने नहीं बल्कि बाहुबली मुख्तार अंसारी के सासंद भाई अफजाल अंसारी ने जताई है. अफजाल बसपा से सांसद हैं. हत्यारों के सम्बंध में अफजाल का बयान सामने आया है. उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ पर निशाना साधा है. अफजाल से जब शनिवार को अतीक-अशरफ के साथ हुई घटना के बारे में पूछा गया और सवाल किया गया कि, इस घटना के बाद सिस्टम पर लोगों का भरोसा बना रहेगा या नहीं?
इस पर उन्होंने कहा कि, “अगर देश में कानून का राज है और उत्तर प्रदेश में उत्तम कानून व्यवस्था है और हमारी भाषा है कि “ठोक दो…मिट्टी में मिला देंगे तो यही सब होगा.” सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, “कहीं ऐसा न हो कि इस घटना की जांच किसी एजेंसी को दी जाए और सच सामने आने से पहले अतीक के हत्यारों का भी एनकाउंटर हो जाए ताकि असली राज हमेशा के लिए दफन हो जाए.”
बता दें कि शनिवार की देर रात तीन हमलावरों ने अतीक और अहमद की उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी थी, जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान दोनों के हाथ एक ही हथकड़ी में बंधे थे और दोनों चलते जा रहे थे व मीडिया का जवाब भी देते जा रहे थे. फिर अचानक मीडिया कर्मी बनकर आए दो पत्रकारों ने अपना-अपना कैमरा व माइक गिरा कर अतीक व अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मार डाला. इस दौरान पुलिसकर्मी मान सिंह को भी चोटे आईं और हमलावरों में से एक घायल भी हो गया. इसके बाद शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्य ने अपने-अपने हथियार गिरा दिए व खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.
वहीं, इस घटना को कवर कर रहे कुछ पत्रकारों को भी मामूली चोटे आई हैं. प्रथामिकी में दर्ज किया गया है कि पूछताछ में तीनों हमलावरों ने खुलासा किया कि वे अतीक और अशरफ के गिरोह को खत्म करना चाहते थे. इस तरह का काम करके वह अपना नाम रोशन करना चाहते थे. इसी के साथ तीनों हमलावरों ने ये भी कहा कि वे सही मौके की तलाश कर रहे थे. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं इस घटना में किसी और का हाथ तो नहीं हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…