देश

बठिंडा आर्मी स्टेशन फायरिंग में सेना का जवान गिरफ्तार, गोलीबारी में हुई थी चार जवानों की मौत

Bathinda army station: बठिंडा सैन्य स्टेशन पर हुई चार सैनिकों की हत्या के संबंध में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने गिरफ्तार जवान की पहचान देसाई मोहन के रूप में की है. उन्होंने कहा, ‘‘घटना के पीछे का उद्देश्य निजी था. उसकी उन जवानों से दुश्मनी थी.’’

चार जवानों की सोते समय गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि 12 अप्रैल को बठिंडा में एक सैन्य स्टेशन के भीतर चार जवानों की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में बठिंडा छावनी पुलिस थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक-अशरफ की हत्याकांड में सामने आया इस गैंगस्टर का नाम, अब खुलेगा बड़ा राज, जानिए क्या है मर्डर से कनेक्शन?

सेना की कई संचालनात्मक इकाइयां स्थित

देसाई मोहन ने ही पहले बयान दिया था कि उसने गोलीबारी के बाद सफेद कुर्ता पजामा पहने, चेहरे और सिर को कपड़े से ढके हुए दो अज्ञात लोगों को बैरक से बाहर निकलते देखा था. उसने पुलिस प्राथमिकी में कहा था कि उनमें से एक के पास इनसास राइफल थी और एक अन्य के पास कुल्हाड़ी थी. बठिंडा सैन्य स्टेशन देश के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक है और इसमें सेना की कई संचालनात्मक इकाइयां स्थित है.

आतंकी घटना से इनकार

सेना की ओर से जारी किए गए बयान में मामले में किसी भी आतंकी घटना से इनकार किया गया है. घटना वाली जगह को सील कर दिया गया है. सेना और पंजाब पुलिस की टीम इस मामले में जांच कर रही है. एफआईआर के मुताबिक, इस घटना में सेना के जवान सागर, कमलेश, संतोष और योगेश की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

31 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

56 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

60 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 hour ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

1 hour ago