देश

UP News: “…ऐसा लगता है यूपी में शासन-प्रशासन जिम्मेदारी से भाग रहे हैं”, डीजीपी के सेवानिवृत्त होने के मामले में योगी सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना

UP News:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव किसी न किसी बहाने से योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं. ताजा हमला उन्होंने डीजीपी के सेवानिवृत्त होने के मामले में किया है और भाजपा सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि “ऐसा लगता है यूपी में शासन-प्रशासन, दोनों ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं.”

बता दें कि 30 मई को यूपी के कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा सेवानिवृत्त हो रहे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गईं हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी सेवानिवृत्ति के बाद क्या यूपी को नए और स्थायी डीजीपी मिल सकेंगे या एक बार फिर से अस्थाई रूप से किसी को ये जिम्मेदारी दी जाएगी. हालांकि यूपी डीजीपी की रेस में कई नाम आगे चल रहे हैं. डीजीपी की कुर्सी पर बैठने के लिए तीन आईपीएस अधिकारी कतार में हैं.

ये भी पढ़ें- Jaunpur: छात्रा से आपत्तिजनक बात करने के आरोपी HOD निलंबित, मुकदमा भी दर्ज, जांच के लिए कमेटी गठित

इन सभी के पास 6 महीने से अधिक का कार्यकाल भी अभी शेष है. ऐसे में ये भी चर्चा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए उनको इस कुर्सी की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिसके पास सेवानिवृत्त को लेकर 6 महीने का वक्त कम से कम बाकी हो. ऐसे में मुकुल गोयल का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है. उनके रिटायरमेंट में फरवरी 2024 तक का वक्त है.

वहीं दूसरे नम्बर पर 1988 बैच के आईपीएस और डीजी को-ऑपरेटिव सेल आनन्द कुमार का नाम चल रहा है. इनका रिटायरमेंट अप्रैल 2024 में होगा. इसी के साथ 88 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार का नाम है, जिनका रिटायरमेंट 2024 में होगा. बता दें कि विजय कुमार वर्तमान में डीजी सीबीसीआईडी हैं और विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अभी प्रदेश सरकार मंथन कर रही है. तो इसी बीच अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है.

जानें क्या कहा अखिलेश ने

अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, “उप्र के डीजीपी 31.05.2023 को सेवानिवृत हो रहे हैं. इस बार क्या फिर से भाजपा सरकार अपनी मनमानी करने के लिए बिना उत्तरदायित्व व जवाबदेही वाला कार्यवाहक डीजीपी उप्र को देगी या कह देगी, इस पद के लिए कोई भी उपयुक्त पात्र नहीं मिला.” अखिलेश ने आगे लिखा है, “ऐसे लगता है यूपी में शासन-प्रशासन, दोनों ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

13 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago