देश

क्या मुश्किल में है एकनाथ शिंदे की कुर्सी? शरद पवार बोले- अब रोटी पलटने का समय आ गया है

Sharad Pawar: महाराष्ट्र में इस समय राजनेताओं के बयानों से सियासत काफी गर्म चल रही है. पिछले कुछ समय से एनसीपी नेता अजित पवार के बयानों ने राजनीति के बाजार को गर्म कर रखा था कि अब एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के बयानों ने हलचल बढ़ा दी है. जिससे सीएम शिंदे की कुर्सी पर खतरा मंडरता हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि रोटी पलटने का समय आ गया है. हालांकि अब इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. क्या महाराष्ट्र की राजनीति में फिर कुछ बड़ा होने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि “अगर सही समय पर रोटी नहीं पलटी तो वो कड़वी हो जाती है. उसमें देरी नहीं होनी चाहिए. इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आग्रह करूंगा की वो इस पर काम करें.”

शरद पवार ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब उनके भतीजे अजीत पवार ने अपने बयानों से सियासी बवाल मचाया हुआ है. वह पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नजर आते हैं. जिससे उनके लगातार बीजेपी में जानें की अटकलें लगी रहती हैं. हालांकि दोनों ही नेताओं ने इस बात को खारिज कर दिया है कि वह बीजेपी में शामिल होंगे.

अजीत पवार ने की थी मोदी की तारीफ

अजित पवार ने पुणे में एक कार्यक्रम के कहा कि ये पीएम मोदी का करिश्मा है. जो काम अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से नहीं हुआ वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है. उन्होंने आगे कहा कि 1984 के बाद साल 2014 में देश में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी. यूपीए (UPA) के शासनकाल में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह को सरकार बनाने के लिए अन्य दोनों का सहारा लेना पड़ा, लेकिन 2014 में मोदी ने करिश्मा कर दिखाया.

यह भी पढ़ें- जहरीला सांप, खून की दलाली, पागल कुत्ता, मौत का सौदागर, PM मोदी पर जब-जब हुई अभद्र टिप्पणी, तब-तब विरोधियों ने मुंह की खाई

महाविकास अघाड़ी को लेकर दिया था बयान

अमरावती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शरद पवार से महाविकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि “हम महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं और आगे भी साथ काम करना चाहते हैं. पर इच्छा से क्या, भविष्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हैं. आगे महाविकास अघाड़ी रहेगी या नहीं, यह चर्चा हुई नहीं.

एनसीपी अध्यक्ष के बयानों को लेकर भी चर्चा काफी हो रही है क्योंकि उनके बयान कांग्रेस से मिलते जुलते नहीं दिखते. क्योंकि कांग्रेस अडानी मामले पर बीजेपी पर हमलावर है तो शरद ने अपनी इस मामले में कांग्रेस से अलग राय रखी थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

12 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

17 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

32 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago