देश

Ramcharitmanas: “किसी संत-महंत को न तो नीच और अधम कहा गया…फिर भी हुए आगबबूला…” स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया बयान

Ramcharitmanas: श्रीरामचरितमानस पर विवाद शुरू करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बयानबाजी नहीं थम रही है. ट्विटर पर शनिवार को एक और ट्वीट किया और संत-महंत और धर्मचार्यों को टारगेट किया है. सपा नेता ने कहा, “जब किसी भी संत, महंत, धर्माचार्य को न तो नीच, अधम कहा गया और न ही प्रताड़ित, अपमानित किया गया फिर भी आगबबूला होकर धैर्य, संयम और विवेक खो दिये हैं, सोचिये जरा उन महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ो से जिन्हे धर्म के नाम पर आप रोजाना नीच, अधम, अपमानित व प्रताड़ित करते हैं.”

रामचरितमानस को लेकर दिया था विवादित बयान

संतों, महंतों पर इस तरह की टिप्पणी उन्होंने पहली बार नहीं की है. इससे पहले भी वह कई विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने श्रीरामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को हटाने की मांग करते हुए विवादित बयान दिया था और कहा था, “रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते.” इसी के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उन चौपाइयों को हटाने अथवा संशोधित करने की मांग की थी, जिसका वह विरोध कर रहे हैं. दूसरी ओर उनके द्वारा धर्मग्रंथ पर दिए गए विवाद के बाद महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को 21 लाख का इनाम देने की घोषणा कर दी थी. इसके बाद इस पूरे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया था.

ये भी पढ़ें-  Ramcharitmanas: श्राप देकर भस्म कर देते, 21 लाख भी बच जाते- ‘सिर तन से जुदा’ वाले महंत राजू दास के ऐलान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार

मौर्य ने महंत राजू दास पर निशाना साधते हुए कहा था, “हर असंभव कार्य को संभव करने का नौटंकी करने वाले एक धाम के बाबा की धूम मची है. आप कैसे बाबा हैं जो सबसे सशक्त पीठ के महंत होने के बावजूद सिर तन से जुदा करने का सुपारी दे रहे हैं, श्राप देकर भी तो भस्म कर सकते थे. 21 लाख ₹ भी बचता, असली चेहरा भी बेनकाब न होता.” हालांकि उनके विवादित बयान के बीच सपा में उनकी पदोन्नति भी हुई है और उनको राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

21 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

46 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

56 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago