देश

DGCA ने Air Asia पर लगाया 20 लाख रु का जुर्माना, ट्रेनिंग हेड को तीन महीने के लिए हटाया

Air Asia: टाटा समूह की किफायती विमानन सेवा एयर एशिया इंडिया (Air Asia) पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. विमानन कंपनी पर ये जुर्माना विमानन नियामक डीजीसीए ने पायलट ट्रेनिंग से संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया है. डीजीसीए ने एयरलाइन के ट्रेनिंग हेड को तीन महीने के लिए पद से हटाने का आदेश देने के साथ आठ मनोनीत परीक्षकों (डीई) पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

पीटीआई-भाषा की खबर के मुताबिक, रिपोर्ट में बताया गया था कि एयर एशिया इंडिया ने पायलट प्रवीणता जांच और उपकरण रेटिंग टेस्ट से संबंधित मानकों का कथित रूप से उल्लंघन किया है लिहाजा डीजीसीए उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. टाटा समूह की किसी एयरलाइन के खिलाफ एक महीने में ये तीसरी बार डीजीसीए ने कार्रवाई है.

एयरएशिया इंडिया ने क्या कहा

एयरएशिया इंडिया ने एक बयान में कहा कि वह डीजीसीए के आदेश की समीक्षा कर रहा है और उसके खिलाफ अपील करने पर विचार कर रहा है. इस मामले पर एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “हम मानते हैं कि डीजीसीए ने नवंबर, 2022 में हमारे मुख्य अड्डे के निरीक्षण के दौरान पायलट ट्रेनिंग में कुछ कमियां पाई थीं. डीजीसीए के साथ समन्वय करते हुए तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी और पायलटों के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र भी चलाए गए.”

ये भी पढ़ें: आर-पार के मूड में अडानी, हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए अमेरिका की महंगी लॉ फर्म को किया हायर

पिछले साल 23-25 नवंबर को निरीक्षण के बाद डीजीसीए ने एयरलाइन, उसके प्रमुख प्रशिक्षक और सभी मनोनीत परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजा था. डीजीसीए ने निरीक्षण में पाया था कि ट्रेनिंग के दौरान कुछ अनिवार्य प्रक्रियाएं नहीं कराई जा रही हैं, जिससे डीजीसीए के नियमों का उल्लंघन हो रहा है.

एयर इंडिया के यात्री द्वारा महिला से बदसलूकी मामले में भी डीजीसीए ने एयरलाइन पर जुर्माना लगाया था. डीसीसीए ने नियमों के उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. उड़ान के पायलट-इन-कमांड के लाइसेंस को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए तीन महीने के लिए निलंबित भी कर दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

6 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

53 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago