ग्लोबल इन्वेंस्टर्स समिट में एकेटीयू का स्टॉल
UPGIS 2023: उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बनाने के लिए तीन दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की ओर से इनोवेशन हब के स्टाल के साथ ही इन्क्यूबेशन सेंटर के करीब 19 प्रोडक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र भांग के पेड़ से बने कपड़े बने हुए हैं. इसकी खासियत जानने के बाद लोग इसे टच करके देख रहे हैं. इसी के साथ यहां वूमेन हाइजीन को लेकर गाइनोकप का स्टाल भी लगाया गया है, जो कि सेनेटरी नैपकीन को रिप्लेस करने का काम करता है.
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया था. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है. यहां हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है. इसकी तस्वीर भी यहां देखने को मिली एकेटीयू के इनोवेशन हब के स्टॉल में, जहां गाइनोकप, इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, इलेक्ट्रिक साइकिल, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के साथ ही भांग के पेड़ से बने कपड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इस सम्बंध में डा. अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि भांग के पेड़ से फाइबर बनाकर कपड़ों के साथ ही यूजफुल प्रोडक्ट बनाए गए हैं.
ये भी पढ़ें- “जितना यह देश PM मोदी और भागवत का है, उतना ही महमूद का, इस्लाम की पैदाइश है ये धरती”, मौलाना मदनी का बड़ा बयान
बता दें कि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद शर्मा ने स्टॉल पर पहुंचकर स्टार्टअप से बात की है. साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया एवं उनके स्टार्टअप की जानकारी ली है. मालूम हो कि इनोवेशन हब के नेतृत्व में यूपी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सभी 15 तकनीकी इन्क्युबेशन सेंटर उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग ले रहे हैं. इनोवेशन हब ने केन एक्सपो क्षेत्र, हॉल नंबर 11 में 200 वर्ग मीटर जगह खरीदी है. इनोवेशन हब ने समिट में स्टार्टअप की प्रदर्शनी के लिए 15 इन्क्यूबेटरों से मिले स्टार्टअप का कठिन मूल्यांकन के बाद 50 स्टार्टअप्स को शॉर्टलिस्ट किया है. ये स्टार्टअप खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी, हथकरघा और कपड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स वाहन, कृषि और संबद्ध उद्योग, फिल्म और मीडिया, बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, फार्मास्यूटिकल्स, रसद और भंडारण, और रक्षा और जैसे कई क्षेत्रों से हैं.
समिट में 20 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय) की भागीदारी हो रही है. समिट में आये मेहमान इस मौके पर उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प से भी परिचित होंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप, रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण, ईवी विनिर्माण, भंडारण और रसद, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, पर्यटन में निवेश आकर्षित करने के लिए 25 नीतियां तैयार करके नीति संचालित शासन के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…