देश

UP News: यूपी के गांवों की बदलेगी सूरत, विकसित किए जाएंगे हेरिटेज स्थल- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिए निर्देश

UP News: गांवों की तस्वीर बदलने के लिए यूपी सरकार ने गांवों को आदर्श गांव की तरह विकसित करने की ठानी है. इसके साथ ही गांवों को हेरिटेज स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा, ताकि गांव लोगों के आकर्षण का केंद्र बने और लोग भारत के गांवों की खासियत से रू-ब-रू हो सकें व पर्यटन के रूप में गांव विकसित हो सके. वैसे भी ये तो सभी जानते हैं कि भारत के किसी न किसी गांव में प्राचीन धर्म स्थल से लेकर तमाम ऐसी ऐतिहासिक जगह है, जहां लोग शहर की भागम-भाग भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए जाते हैं.

इसके लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है और लखनऊ, आगरा, वाराणसी व नोएडा में ग्राम-20 कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ कहा है कि इन जिलों में 20-20 ग्राम सभाओं का चिन्हांकन कर आदर्श गांव की तरह विकसित करें. इन गांवों में अधिक से अधिक हेरिटेज स्थल होने चाहिए. ये निर्देश उन्होंने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में दिए.

इस मौके पर उन्होंने निर्देश दिए कि एनआरएलएम में नए स्वयं सहायता समूह बनाए जाने में तत्परता दिखाई जाए. ग्राम चौपालों में घरौनी वितरण का भी कार्यक्रम रखा जाए. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पीएमजीएलवाई की सड़कों के निर्माण की समीक्षा व साइट विजिट किया जाए. ग्राम्य विकास विभाग के खाली पदों को भरने की त्वरित कार्रवाई की जाए.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, माफिया अतीक के भाई का गुर्गा लल्ला गद्दी गिरफ्तार, अब सद्दाम की तलाश

गणतंत्र दिवस पर होगी राष्ट्र प्रेम के कार्यक्रमों की गूंज

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर अमृत सरोवरों पर राष्ट्र प्रेम के कार्यक्रमों की गूंज होगी. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या उनके परिवार के सदस्यों, शहीदों के परिवार के सदस्य, पद्म पुरस्कार विजेता या ग्राम पंचायत के सबसे वृद्ध व्यक्ति को आमंत्रित कर अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर उन्होंने NRLM के कॉल सेंटरों को और उपयोगी बनाने के निर्देश दिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

17 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago