मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
UP News: उत्तर प्रदेश में सड़क पर किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए रोक लगा दी गई है. यह निर्णय आगामी 22 अप्रैल को पड़ने वाली अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती व ईद को लेकर दिया गया है. माना जा रहा है कि इसी तारीख को तीनों त्योहार पड़ सकते हैं.
बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन ही ब्राह्मणों के देवता परशुराम जी की जयंती मनाई जाती है. वहीं इस बाद ईद भी इसी दिन पड़ने की सम्भावना जताई जा रही है. ऐसे में आम जनता को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और सभी त्योहार शांति से मनाए जा सके. इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ये आदेश दिए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, 22 अप्रैल को लेकर प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किया है और कहा है कि सड़कों पर किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी. राज्य के सभी जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि धार्मिक कार्यक्रम घर के अंदर ही आयोजित किए जाएं और किसी भी व्यक्ति को सड़कों को अवरुद्ध करने की अनुमति न दी जाए.
वहीं खबर सामने आ रही है कि, प्रधान सचिव (गृह) संजय प्रसाद और विशेष पुलिस महानिदेशक (एसडीजीपी) प्रशांत कुमार ने इस संबंध में एडीजी, इंस्पेक्टर जनरल (आईजी), डिप्टी आईजी, जिला पुलिस प्रमुख, मंडल आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) जैसे सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, संजय प्रसाद ने कहा है कि फील्ड के सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि धार्मिक कार्यक्रम उनके निर्धारित स्थान पर ही हो. उन्होंने कहा, किसी भी परिस्थिति में सड़क और यातायात को बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन नहीं होना चाहिए. अतीत में हम उचित संचार और समन्वय के माध्यम से ऐसा करने में सक्षम रहे हैं. इस वर्ष भी हमें इसी तरह का प्रयास करना है. अधिकारियों को सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली फर्जी खबरों या सूचनाओं के खिलाफ सतर्क रहने और किसी भी धार्मिक जुलूस की अनुमति नहीं देने के लिए कहा गया है, जिसके लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई हो.
प्रधान सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि, नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है. ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती 22 अप्रैल को एक ही दिन मनाई जा सकती है. वर्तमान माहौल को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.
वहीं, विशेष डीजी प्रशांत कुमार ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस गश्त का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा, हमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए. हर महत्वपूर्ण घटना की वीडियोग्राफी की जाए. उन्होंने आगे कहा कि कुख्यात तत्वों से सख्ती से निपटने की पुलिस की पूरी तैयारी है. पुलिस महानिदेशक आर.के. विश्वकर्मा ने अंचल, रेंज और जिला अधिकारियों द्वारा आगामी त्योहारों की तैयारियों की भी समीक्षा की.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…