अमेरिकी राज्य लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स शहर के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को शहर के बॉर्बन स्ट्रीट पर एक ट्रक के भीड़ में घुसने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.
ट्रक ने तेज गति से भीड़ में टक्कर मारी और फिर चालक ने वाहन से बाहर निकलकर बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है.
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें जमीन पर कई लोग हताहत दिखाई दे रहे हैं. न्यू ऑरलियन्स शहर में आपातकालीन तैयारियों के लिए जिम्मेदार NOLA Ready ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘कैनाल और बोरबन स्ट्रीट पर बड़े पैमाने पर हताहतों की घटना हुई है. खुद को उस क्षेत्र से दूर रखें.’
यह घटना शहर में नए साल के जश्न के अंत में और शहर के सीजर्स सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फ़ुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई. लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने बुधवार सुबह बॉर्बन स्ट्रीट पर हुई घातक घटना को ‘हिंसा का एक भयावह कृत्य’ बताया है, जिसमें एक ड्राइवर द्वारा भीड़ को टक्कर मारने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने को कहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…